फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Mahagauri worship performed on the eighth day of Navratri

शारदीय नवरात्र के आठवें दिन हुई महागौरी पूजा-अर्चना

Wed, 13 Oct 2021 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Mahagauri worship performed on the eighth day of Navratri
बलरामपुर। शारदीय नवरात्र के आठवें दिन बुधवार को शांति स्वरूपा कल्याणकारी महागौरी की पूजा अर्चना पूरे विधि विधान के साथ की गई। देवी मंदिरों पर उमड़े भक्तों ने महागौरी को पुष्प, अक्षत, चुनरी व नारियल आदि चढ़ाकर मां से अखंड सौभाग्यवती का वरदान मांगा। अष्टमी तिथि पर श्रद्धालुओं ने हवन पूजन के साथ-साथ अपने बच्चों के मुंडन व जनेऊ संस्कार भी कराए।
विज्ञापन

मां दुर्गा की आठवीं शक्ति महागौरी के नाम से विख्यात है। पौराणिक कथाओं के अनुसार कठिन तप करते हुए मां दुर्गा का शरीर धूल मिट्टी से मलिन हो गया था। भगवान शंकर ने जब गंगाजल से उनका तन धोया तब वह विद्युत के समान गौर हो गई।
विज्ञापन

इसीलिए देवी को महागौरी भी कहा जाता है। मां गौरी का रंग शंख व चन्द्र के समान अत्यंत उज्जवल है। महागौरी के ध्यान भक्तों के भीतर आस्था, श्रद्धा व विश्वास को जगाकर जीवन में सफलता प्राप्त करने को प्रेरित करता है। बुधवार को जिले देवी मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शक्तिपीठ देवी पाटन मंदिर, बिजलेश्वरी मंदिर, झारखंडी मंदिर, बड़िकी बहिनी थान, काली माता मंदिर, रहिया देवी, बाराही देवी, सम्मय माता व ज्वाला देवी मंदिर में भक्तों ने महागौरी को अक्षत, पुष्प, धूप, नारियल, चुनरी व लौंग आदि चढ़ाकर अखंड सौभाग्य रहने की मंगल कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed