फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Maha Kumbh was tainted during Yogi government: Awadhesh

योगी सरकार में कलंकित हुआ महाकुंभ : अवधेश

Sat, 22 Feb 2025 09:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 09:34 PM IST
विज्ञापन
Maha Kumbh was tainted during Yogi government: Awadhesh
बलरामपुर के उतरौला में सम्मेलन के दौरान मुख्य अति​थि का माला पहनाकर स्वागत करते सपा के पदा​धिका
उतरौला (बलरामपुर)। उतरौला के डुमरियागंज रोड पर सपा के पीडीए सम्मेलन में अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। कहा कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर का देश के गृहमंत्री ने अपमान किया है। केंद्र की सरकार संविधान को खत्म करना चाहती है।
विज्ञापन

कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रदेश में नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। सपा सरकार में चार बार कुंभ का शानदार आयोजन किया गया था। योगी सरकार में महाकुंभ कलंकित हुआ है। गंगा माता के पवित्र जल को सरकार ने अपवित्र कर दिया है। दलितों पिछड़ों अल्पसंख्यक का उत्पीड़न चरम पर है। आरक्षण कोई भीख नहीं हमारा अधिकार है। प्रभु श्री राम की धरती पर बेटियों की इज्जत लूटी जा रही है, जिससे मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की मर्यादा कलंकित हुई है।
विज्ञापन

विधानसभा के उपचुनाव में हार का दर्द भी छलका, बाेले कि मिल्कीपुर में बाबा साहेब के मताधिकार का अधिकार छीन लिया गया और वोट पर डाका डाला गया है। सपा की सहयोगी जयहिंद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदलाल निषाद ने कहा कि भाजपा हिंदू राष्ट्र बनाने की चर्चा कर रही है। इसका मतलब है कि वर्गों को समानता का अधिकार न मिले। हमें सामंती लोगों से देश को मुक्त कराने का संकल्प लेना होगा। समाजवादी पार्टी सभी समाज का सम्मान करती है। लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने कहा कि अयोध्या से अवधेश प्रसाद ने भाजपा को हराकर भाजपा के झूठे एजेंडे को ध्वस्त करने का काम किया है। भाजपा सबका साथ सबका विकास का पाखंड कर रही है। जिला प्रभारी विनोद श्रीवास्तव, पूर्व ब्लाक प्रमुख जद्दन खान, बब्बू खां, हसीब खान, विनय कुमार, मोटे यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed