{"_id":"6096bccb8ebc3ebf8277cefd","slug":"magistrate-will-be-appointed-to-follow-kovid-protocol-balrampur-news-lko5773450200","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने को नियुक्त होंगे मजिस्ट्रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने को नियुक्त होंगे मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
बलरामपुर। कोरोना महामारी की रोकथाम एवं बचाव के लिए इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर कक्ष में टीम-9 की बैठक हुई। बैठक में हेल्प लाइन नंबर बढ़ाए जाने तथा निगरानी समितियों को सक्रिय करने का निर्णय लिया गया। कोरोना कर्फ्यू व कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त किए जाने का निर्णय भी डीएम ने लिया है।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम श्रुति ने सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह को जिला अस्पतालों में भर्ती कोरोना मरीजों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराए जाने का निर्देश दिया। इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर को आम जनमानस के लिए और अधिक सुलभ बनाए जाने के लिए हेल्पलाइन नंबर बढ़ाए जाने का निर्देश दिया।
उन्होंने ने होम आइसोलेटेड कोरोना मरीजों से फोन पर बात करने, आरआरटी टीम विजिट करने तथा मेडिसिन किट सहित अन्य चिकित्सीय सुविधाओं के बारे में पूछताछ की। सीडीओ रिया केजरीवाल को नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों के सहयोग से निगरानी समितियों को और अधिक सक्रिय बनाते हुए गांव स्तर पर संदिग्ध केसों की जानकारी प्राप्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
सार्वजनिक स्थलों व कंटेनमेंट जोन आदि स्थानों पर नियमित सैनिटाइजेशन व साफ सफाई का निर्देश अधिशासी अधिकारी नगर निकाय व डीपीआरओ को दिया। बाहर से आने वाले प्रवासियों की शत-प्रतिशत कोरोना जांच किए जाने, लोगों को कोविड प्रोटोकाल के प्रति जागरूक करने तथा कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त किए जाने का निर्देश भी दिया।
बैठक में एसपी हेमंत कुटियाल, एडीएम अरुण कुमार शुक्ल, सहायक मजिस्ट्रेट अजय जैन, एसीएमओ डॉ. एके सिंघल, मेमोरियल जिला चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. एके श्रीवास्तव, संयुक्त जिला चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. नानक सरन, महिला जिला चिकित्सालय की अधीक्षक डॉ. विनीता राय व पीडी अनिल सिंह सहित नगर निकायों के अधिशाषी अधिकारी मौजूद रहे।
टीकाकरण की सुस्त रफ्तार पर डीएम नाराज
डीएम श्रुति एवं एसपी हेमंत कुटियाल ने शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोकहिया का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में कोरोना टीकाकरण की सुस्त रफ्तार पर नाराजगी व्यक्त करते हुए डीएम ने प्रभारी चिकित्साधिकारी को कड़ी फटकार लगाई। निर्देश दिया कि लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत टीकाकरण कराए जाने के लिए आम जनमानस को जागरूक किया जाए।
अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं की बेहतरी का निर्देश देते हुए कार्रवाई की चेतावनी भी दी। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह व जिला प्रतिरक्षा अधिकारी डॉ. एके वर्मा मौजूद रहे।