फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Madrasa students will become doctors and engineers with modern education

आधुनिक शिक्षा से डॉक्टर इंजीनियर बनेंगे मदरसा छात्र

Sun, 04 Jul 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Madrasa students will become doctors and engineers with modern education
बलरामपुर। मदरसों में इस्लामी शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा पर भी जोर दिया जाए। ताकि यहां के छात्र डॉक्टर, इंजीनियर बनकर मदरसों का नाम रोशन करें। कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर विपक्षी पार्टियों द्वारा फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान न दें। वैक्सीन जरूर लगवाएं और दूसरों को प्रेरित भी करें।
विज्ञापन

यह बातें बीते दिन जिले के भ्रमण पर आए उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सम्मान अफरोज ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि बलरामपुर में करीब 400 मदरसे हैं।
विज्ञापन

इनमें 25 मदरसे एडेड हैं। सरकार 75 अन्य मदरसों को भी एडेड कर रही है। मदरसों में इस्लामी शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है ताकि यहां पढ़ने वाले छात्र भी डाक्टर, इंजीनियर बने। कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर डीएम श्रुति से वार्ता की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं के लिए अलग बूथ बनाकर उनपर केवल महिला कर्मियों की तैनाती का सुझाव दिया गया है। पूर्व में विपक्षी पार्टियों ने वैक्सीन को लेकर तरह-तरह का भ्रम फैलाया था। यह बातें कोरी अफवाह साबित हो चुकी हैं।
कोरोना की जंग केवल वैक्सीनेशन और नियमों का पालन करके ही जीती जा सकती है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन सिंह को सभी धर्मों के लोगों की कमेटी बनाकर माह में दो बार बैठक करने तथा बैठक में केन्द्र व प्रदेश सरकार की अल्पसंख्यक कल्याणकारी नीतियों को बताएं। केन्द्र तथा प्रदेश सरकारें अल्पसंख्यक कल्याण के लिए प्रतिबद्घ है।

सम्मान अफरोज ने नगर स्थित अनवारूल कुरान अरबी डिग्री कालेज का भ्रमण किया। मदरसे में डा. इकबाल, प्रधानाचार्य मौलाना मसीह अहमद कादरी, हाजी अब्दुल हादी और शाहिद खां ने उनका स्वागत किया। डिग्री कालेज की कक्षाओं, पुस्तकालय तथा कम्प्यूटर रूम देखकर उन्होंने खुशी जाहिर की तथा कालेज में आधुनिक शिक्षा पर विशेष फोकस करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed