{"_id":"698f5ed4c940de9eac02d704","slug":"madrasa-clerk-arrested-in-case-of-fake-appointment-balrampur-news-c-99-1-brp1010-142671-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: फर्जी नियुक्ति के मामले में मदरसा लिपिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: फर्जी नियुक्ति के मामले में मदरसा लिपिक गिरफ्तार
विज्ञापन
अजीज अहमद, आरोपी
तुलसीपुर। मदरसा जामिया अनवर उलूम में फर्जी नियुक्ति के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को मदरसा लिपिक अजीज अहमद को गिरफ्तार लिया। न्यायालय में पेश कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
मदरसा में मो. हसन रजा को शिक्षक पद के स्थान पर कनिष्ठ सहायक के रूप में फर्जी शपथ पत्र और कूटरचित स्टांप के सहारे नियुक्त कर दिया गया था। शिकायत सामने आने के बाद मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई गई, जिसमें प्रथम दृष्टया अनियमितताएं सही पाई गईं और पूरा मामला संदिग्ध हो गया।
इस प्रकरण में अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की ओर से 16 दिसंबर और 24 दिसंबर को दो अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज कराई थीं। जांच के आधार पर मदरसा के प्रधानाचार्य, लिपिक अजीज अहमद व अन्य अज्ञात पदाधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह के अनुसार शुक्रवार सुबह पुलिस टीम ने नथुनिया मोड़ के आगे पुल के पास घेराबंदी कर अजीज अहमद को पकड़ लिया। मामले में अन्य नामजद और अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।