{"_id":"6a5135fb8e65505a0308a01b","slug":"maa-pateshwari-universitys-law-degree-receives-bci-recognition-balrampur-news-c-99-1-slko1018-151424-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय की लाॅ डिग्री को मिली बीसीआई की मान्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय की लाॅ डिग्री को मिली बीसीआई की मान्यता
Fri, 10 Jul 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय की विधि उपाधि को बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) से मान्यता मिल गई है। बीसीआई की विधि शिक्षा स्थायी समिति ने विश्वविद्यालय का निरीक्षण और उपलब्ध अभिलेखों का परीक्षण करने के बाद यह स्वीकृति प्रदान की है। अधिवक्ता अधिनियम तथा विधि शिक्षा नियम के प्रावधानों के तहत दी गई यह मान्यता विश्वविद्यालय के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
विश्वविद्यालय को बीसीआई के सभी मानकों और शर्तों का पालन करना होगा। बीसीआई ने छह माह के अंदर आवश्यक शपथपत्र एवं अन्य अभिलेख परिषद को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित अवधि में सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद विश्वविद्यालय नियमित रूप से विधि पाठ्यक्रमों का संचालन कर सकेगा। विश्वविद्यालय को यह मान्यता मिलने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को कानून की पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण विधि शिक्षा उपलब्ध होने से समय और खर्च दोनों की बचत होगी। जिले के युवाओं के लिए अधिवक्ता एवं न्यायिक सेवाओं सहित अन्य विधिक क्षेत्रों में करियर के नए अवसर भी खुलेंगे।
मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रवि शंकर सिंह ने कहाकि विश्वविद्यालय के विधि उपाधि को बीसीआई की मान्यता मिलना पूरे देवीपाटन मंडल के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। कहा कि अब बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच व गोंडा समेत आसपास के जिलों के विद्यार्थियों को बेहतर विधि शिक्षा का लाभ मिलेगा।