फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Maa Pateshwari University will conduct even semester exams, protest begins

Balrampur News: मां पाटेश्वरी विवि कराएगा सम सेमेस्टर की परीक्षा, विरोध शुरू

Wed, 26 Feb 2025 07:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 07:57 PM IST
विज्ञापन
Maa Pateshwari University will conduct even semester exams, protest begins
बलरामपुर। मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय की तरफ से जिले के महाविद्यालयों की सम सेमेस्टर परीक्षा कराने की तैयारी की जा रही है। विद्यार्थियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। विद्यार्थियों ने राज्यपाल को मांग पत्र भेजकर सम सेमेस्टर की परीक्षाएं सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से ही कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

महेंद्र, त्रिलोकी नाथ, अनिमेश विश्वकर्मा, नफीस खान, रितेश कुमार, सचिन तिवारी, पवन कुमार, शिखा, अर्चना पासवान, कल्पना रावत, प्रिया यादव, सविता, नेहा, शीलू, माध्वी द्विवेदी, अनुज कुमार, रवि व शिवम तिवारी सहित 107 विद्यार्थियों ने राज्यपाल को मांग पत्र भेजा है। मांग पत्र में विद्यार्थियों ने कहा है कि मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रवि शंकर ने स्नातक व परास्नातक सम सेमेस्टर की परीक्षा कराने का आदेश जारी किया है। यदि सम सेमेस्टर की परीक्षा मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय से कराई जाती है तो विद्यार्थियों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। विद्यार्थियों का कहना है कि जब हम लोगों ने विषय सेमेस्टर की परीक्षा सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से दी है तो सम सेमेस्टर की परीक्षा मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय से कैसे दे सकते हैं। इन लोगों ने राज्यपाल से सम सेमेस्टर की परीक्षा भी सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


विद्यार्थियों के भविष्य से नहीं हो रहा कोई खिलवाड़
देवीपाटन मंडल के महाविद्यालयों को मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय से संबद्ध किया गया है। शासन के निर्देश पर ही इस मंडल के महाविद्यालयों की सम सेमेस्टर परीक्षा मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय से कराने का निर्णय लिया गया है। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय से ही विद्यार्थियों को अंतिम अंकपत्र व प्रमाणपत्र मिलेगा, ऐसे में उनके भविष्य पर कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ेगा। विद्यार्थियों का हित हमारे लिए सर्वोपरि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रो. रवि शंकर सिंह, कुलपति मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed