फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Lunch packets distributed to 550 people in collaboration with Amar Ujala Foundation

दानवीर बनकर एसएससी ग्रुप मिटा रहा लोगों की भूख

Thu, 16 Apr 2020 08:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
Lunch packets distributed to 550 people in collaboration with Amar Ujala Foundation
बलरामपुर। दानवीर बनकर एसएससी ग्रुप आफ कम्पनीज के एमडी धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू लोगों की भूख मिटा रहे हैं। लॉकडाउन के पहले दिन से ही नगर के विभिन्न वार्डों में जहां लोगों को लंच पैकेट बांटा जा रहा है वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में एसएससी ग्रुप के सदस्य जरूरतमंदों को खाद्यान्न भी वितरित कर रहे हैं। गुरुवार को भी अमर उजाला के सहयोग से ग्रुप की तरफ से 550 लोगों को लंच पैकेट व 200 जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री का पैकेट वितरित किया गया।
विज्ञापन

एसएससी ग्रुप के प्रतिनिधि व भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि ग्रुप के एमडी धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू साईं भक्त होने के कारण शुरू से ही समाजसेवा को अपना सबसे बड़ा धर्म मानते हैं। झारखंडी मंदिर में साईंनाथ के मंदिर की स्थापना हो या मथुरा बाजार के प्राचीन शिव मंदिर का जीर्णोद्धार इन सब कार्यों में उन्होंने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इसके अलावा वनवासी छात्रावास में ग्रिल लगवाना तथा छात्रों को कम्बल देने में भी लाखों रुपये खर्च किया। कोरोना के चलते लॉकडाउन शुरु होने के पहले दिन से ही एसएससी ग्रुप ने अमर उजाला की प्रेरणा से जरूरतमंदों को लंच पैकेट व खाद्यान्न वितरण का कार्य शुरु कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशा बहू, आंगनबाड़ी, पुलिस कर्मी व समाचार पत्र वितरक आदि कर्मयोगियों को सेनेटाइजर, मास्क, साबुन, बिस्कुट व पानी आदि वितरित कर उनको सम्मानित करने का काम भी किया है। ग्रुप की तरफ से अभी तक 10 हजार से अधिक लोगों को लंच पैकेट तथा दो हजार से अधिक लोगों को खाद्यान्न का पैकेट वितरित किया गया है।

इसी क्रम में गुरुवार को भी ग्रुप के सदस्य आद्या सिंह पिंकी, राघवेन्द्र कांत सिंह मंटू, अनिल सिंह मामा, अटल शर्मा, तुलशीश दूबे, विनोद गिरि, सुभाष पाठक व रवीन्द्र गुप्ता आदि ने नगर के विभिन्न वार्डों में भ्रमण कर 550 लोगों को लंच पैकेट तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 200 जरूरतमंदों को खाद्यान्न का पैकेट वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed