फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Lord Jesus' birthday will be celebrated with great pomp

धूमधाम से मनाया जाएगा प्रभु यीशू का जन्मदिन

Thu, 24 Dec 2020 08:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 08:20 PM IST
विज्ञापन
Lord Jesus' birthday will be celebrated with great pomp
बलरामपुर। विश्व शांति के लिए गिरजाघरों में 25 दिसंबर को प्रार्थना सभाएं की जाएंगी। पूरी दुनिया के लोगों को कोरोना महामारी से छुटकारा दिलाने और घरों में सुख-समृद्धि के लिए प्रभु यीशू की प्रार्थना की जाएगी।
विज्ञापन

क्रिसमस-डे मनाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बाजारों में सामानों के खरीदारी की रौनक रही। लोग केक व तरह-तरह के उपहारों की खरीदारी कर रहे हैं।
केक काटकर प्रभु यीशू का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। कोविड-19 महामारी के चलते सरकार, प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी गाइडलाइन का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रभु यीशू के जन्मदिन पर 25 दिसंबर को क्रिसमस पर्व मनाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गिरजाघरों की साफ-सफाई करके बिजली की झालरों से सजा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला पहलवारा स्थित गिरजाघर, सदर ब्लॉक के कुआनों रेंजरी के पास स्थित फातिमा स्कूल एंड कॉलेज और उतरौला नगर स्थित मिशनरी चर्च में प्रभु ईसा मसीह के जन्मदिन को मनाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
जीसस एंड मैरी स्कूल एंड कॉलेज के संचालक क्लाइव बटरफील्ड, कैथलीन बटरफील्ड, क्रेग बटरफील्ड, नताशा बटरफील्ड, जोजो फर्नांडीज व जॉन फर्नांडीज आदि ने बताया कि प्रभु यीशू का जन्मदिन मनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं।
इस बार प्रभु यीशू के जन्मदिन पर कोविड-19 महामारी के चलते सरकार, प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। विश्व शांति के लिए गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाएं की जाएंगी। पूरी दुनिया के लोगों को कोरोना महामारी से छुटकारा दिलाने और घरों में सुख-समृद्धि के लिए प्रभु यीशू से प्रार्थना की जाएगी।
प्रभु यीशू के जन्मदिन पर गरीबों व बेसहारों को कंबल, मिठाइयां व अन्य उपहार भेंट किए जाएंगे। प्रार्थना सभाओं में प्रभु यीशू के जीवनवृत्त पर प्रकाश डालकर उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया जाएगा।

स्कूल की तरफ से हर साल गरीबों व जरूरतमंदों को कंबल व गर्म कपड़े उपहार स्वरूप दिए जाते हैं। नगर के मोहल्ला पहलवारा के गिरजाघर, सदर ब्लॉक के कुआनों रेंजरी के पास स्थित फातिमा स्कूल एंड कालेज व उतरौला नगर स्थित मिशनरी चर्च में प्रभु ईशा मसीह के जन्मदिन पर प्रार्थना सभाएं होंगी। पहलवारा स्थित चर्च के पादरी बीजू पत्रोष ने बताया कि प्रभु के जन्मदिन पर गिरजाघर में सुबह व शाम को प्रार्थना सभा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed