फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   204 sugarcane purchase centers will be set up in the district; crushing will begin on November 10

Balrampur News: जिले में 204 गन्ना क्रय केंद्र बनेंगे, 10 नवंबर से शुरू होगी पेराई

Thu, 29 Oct 2026 10:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 29 Oct 2026 10:03 PM IST
विज्ञापन
204 sugarcane purchase centers will be set up in the district; crushing will begin on November 10
बलरामपुर। जिले में गन्ना पेराई सत्र 2026-27 को सुचारु और व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए विभागीय तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार जिले में 204 गन्ना क्रय केंद्र बनाए जाएंगे। जिलाधिकारी के निर्देश पर गन्ना किसानों की सुविधा, गन्ने की निर्बाध आपूर्ति और शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने बताया कि बलरामपुर और तुलसीपुर चीनी मिलों में 10 नवंबर से, जबकि इटई मैदा चीनी मिल में 20 नवंबर से पेराई शुरू होगी। जिला मुख्यालय पर निर्माणाधीन झारखंडी रेलवे ओवरब्रिज के कारण गन्ने के परिवहन की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इसका उद्देश्य पेराई सत्र के दौरान गन्ना लदे ट्रकों और ट्रालों के आवागमन से शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित होने से रोकना है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गन्ना क्रय केंद्रों पर किसानों की सुविधा, सुचारु तौल व्यवस्था, गन्ने की निर्बाध आपूर्ति और परिवहन की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जिला गन्ना अधिकारी और चीनी मिलों के अधिकारियों को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed