फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Looking for teachers who teach IAS PCS course

आईएएस/पीसीएस कोर्स पढ़ाने वाले शिक्षकों की तलाश

Wed, 10 Mar 2021 11:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Looking for teachers who teach IAS  PCS course
बलरामपुर। आईएएस/पीसीएस कोर्स पढ़ाने वाले शिक्षकों की तलाश की जा रही है। जिले के शिक्षण संस्थानों में कार्य करने वाले प्रतिभावान शिक्षकों को गोंडा में संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में प्रतियोगी परीक्षार्थियों को पढ़ाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

अभ्युदय योजना में कक्षाएं पढ़ाने वाले शिक्षकों को प्रथम श्रेणी अधिकारियों के समान यात्रा दिया जाएगा। प्रतियोगी परीक्षार्थियों को पढ़ाने वाले शिक्षकों को निर्धारित प्रारूप पर अपना ब्यौरा 11 मार्च की शाम तक हर हाल में डीआईओएस कार्यालय को उपलब्ध कराना होगा।
विज्ञापन

डीआईओएस गोविंद राम ने बुधवार को बताया कि उप निदेशक समाज कल्याण व आयुक्त देवीपाटन मंडल गोंडा ने आईएएस/पीसीएस के मुख्य परीक्षा व साक्षात्कार तक पहुंचने वाले जिले के अनुभवी व प्रतिभावान शिक्षकों का ब्यौरा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगी परीक्षाओं में अनुभव वाले प्रतिभावान शिक्षकों से मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की तरफ से संचालित मंडल स्तर की कक्षाओं में तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को पढ़ाने का मौका दिया जाएगा।
अभ्युदय योजना में पढ़ाने वाले शिक्षकों को प्रथम श्रेणी अधिकारियों के समान यात्रा भत्ता दिया जाएगा। आईएएस/पीसीएस के मुख्य परीक्षाओं व साक्षात्कार तक अनुभव हो। साथ ही इन प्रतियोगी परीक्षाओं के पाठ्यक्रम की जानकारी हो अथवा बीटेक, एमटेक व पीएचडी आदि शैक्षिक योग्यता रखने वाले जिले में कार्यरत ऐसे शिक्षक शिक्षिकाओं को निर्धारित प्रारूप पर अपना ब्यौरा 11 मार्च की शाम तक डीआईओएस कार्यालय को हर हाल में उपलब्ध कराना होगा।

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में मंडल स्तर पर मंडलायुक्त की अध्यक्षता में प्रतिभागी परीक्षाओं जैसे सिविल सेवा, पीसीएस, एनडीए, सीडीएस, जेई व नीट में साक्षात्कार, प्रशिक्षण, सलाह, ऑनलाइन प्रशिक्षण व वर्चअल कक्षाएं पढ़ाकर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की निशुल्क तैयारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed