फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Long queue to get Aadhaar card made

Balrampur News: आधार कार्ड बनवाने के लग रही लंबी लाइन

Fri, 26 Jul 2024 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 26 Jul 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Long queue to get Aadhaar card made
 बलरामपुर के प्रधान डाकघर में आधार संशोधन के लिए जुटे लोग।
बलरामपुर। जिले में नया आधार कार्ड बनवाने व संशोधन कराने वालों की संख्या अचानक बढ़ गई है। बैंक व डाकघरों में काफी संख्या में लोग पहुंचने लगे हैं। आधार कार्ड बनवाने के लिए लंबी कतार में लोगों को घंटों जूझना पड़ रहा है। आधार केंद्रों पर अचानक भीड़ उमड़ने का कारण अधिकारी राशन कार्ड के ई केवाईसी कराने को बता रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्ति विभाग जिले में राशन कार्डधारकों का ई केवाईसी कराने का अभियान चला रहा है। ई केवाईसी के दौरान राशन कार्ड में दर्ज नामों का आधार कार्ड लगाना अनिवार्य है। ऐसे में यूनिट न कट जाए, इसके लिए कार्डधारक बैंक व डाकघरों में आधार कार्ड में संशोधन के लिए जुट रहे हैं। वहीं, स्कूलों में बच्चों का नामांकन कराने वाले व जिन बच्चों की उम्र पांच साल से अधिक हो गई है, उनके आधार कार्ड बॉयोमेट्रिक अपडेट कराने वाले अभिभावकों की भी भीड़ जुट रही है।
विज्ञापन


सुबह से लगानी पड़ रही लाइन
बृहस्पतिवार को नगर के इंडियान इलाहाबाद बैंक, प्रधान डाकघर व बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में काफी संख्या में लोगों की भीड़ देखने को मिली। बैंक ऑफ बड़ौदा में आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि का संशोधन कराए आए करीम, सुलेमान, रोहित, हनुमान प्रसाद व दिलीप वर्मा आदि ने बताया कि वह तीन दिनों से आधार कार्ड में संशोधन के लिए दौड़ रहे हैं। तेज धूप में बाहर ही अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाकघर पहुंचे राहुल वर्मा, सरोज पाल, रफीक व इरशाद आदि ने बताया कि आधार कार्ड बनवाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीड़ बढ़ने के साथ ही नेटवर्क की समस्या भी बनी रहती है। ऐसे में लोगों को पूरा दिन कतार में गुजारनी पड़ रही है। वहीं, बैंक अधिकारियों की मानें तो सिर्फ जिला मुख्यालय के आधार कार्ड सेंटरों पर भीड़ जुट रही है। तहसील व ब्लॉक स्तरों पर उतनी भीड़ नहीं दिख रही है। इसका कारण है कि लोग जिला मुख्यालय पर ही संशोधन कराने के लिए आते हैं।


की गई टोकन की व्यवस्था
अग्रणी बैंक के प्रबंधक अमित कुमार व प्रधान डाकघर के अधीक्षक राजकुमार मिश्र ने बताया कि जिला मुख्यालय पर आधार कार्ड में संशोधन कराने वालों की भीड़ जुट रही है। कर्मियों को तेजी के साथ आधार संशोधन का कार्य करने का निर्देश दिया गया है। भीड़ पर काबू करने के लिए टोकन की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed