{"_id":"672f9e86a04c3bcb6f097bd7","slug":"locks-remained-hanging-and-community-toilets-were-in-ruins-at-some-places-balrampur-news-c-99-1-brp1002-116884-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: लटके रहे ताले तो कहीं खंडहर हो गए सामुदायिक शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: लटके रहे ताले तो कहीं खंडहर हो गए सामुदायिक शौचालय
Sat, 09 Nov 2024 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 09 Nov 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर में झाड़ियों से घिरा सामुदायिक शौचालय बदलपुर।-संवाद
बलरामपुर। जिले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत नौ विकास खंडों की 793 ग्राम पंचायत में बने सामुदायिक शौचालय कहीं खंडहर में तब्दील हो गए तो कहीं पर ताले लटके हैं। कई जगहों पर शौचालयों के चारों तरफ झाड़ियां उग गईं हैं। यह स्थिति तब है, जब स्वच्छ भारत मिशन योजना केंद्र और प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल है। करीब 31 करोड़ लागत से शौचालय बनाए गए थे, लेकिन सरकारी धन को पलीता लगा है। देखरेख के लिए स्वयं सहायता समूहों को शौचालय सौंपे गए हैं। प्रति शौचालय 9 हजार रुपए के हिसाब से करीब 71 लाख रुपए का भुगतान प्रतिमाह किया जा रहा है। इसके बावजूद सभी शौचालय ग्रामीणों के प्रयोग में नहीं आ सके हैं। संवाद
उग गई झाड़ियां, कूड़ा डाल रहे लोग
-- तुलसीपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत बदलपुर में सामुदायिक शौचालय पर भी ताला लटका मिला है। शौचालय के बाहर झाड़ियां और घास उगी है। शौचालय के बाहर कूड़ा भी डाला जा रहा है। ग्रामीण प्रभू दयाल, शिवराम व रफातुल्ला का कहना है कि शौचालय बंद पड़ा है। सामुदायिक शौचालय का निर्माण ही पूरा नहीं हुआ है।
नहीं खुलता शौचालय का ताला
-- गुलरिहा हिसामपुर में बने सामुदायिक शौचालय में हमेशा ताला ही लगा रहता है। ऐसे में ग्रामीणों को नित्यकर्म के लिए बाहर जाना पड़ता है। इसी तरह ग्राम पंचायत विजयीडीह व लालपुर लैबुड्डी में बने सामुदायिक शौचालयों का ताला ही नहीं खुलता है।
विज्ञापन
महिलाओं के साथ होती रहती है घटनाएं
-- ग्रामीण क्षेत्रों में बंद पड़े सामुदायिक शौचालयों के चलते महिलाओं को नित्यकर्म के लिए खेतों में जाना पड़ता है। इससे घटनाएं भी होती रहती है। यदि शौचालयों का नियमित ढंग से संचालन किया जाए तो ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है।
जिन ग्राम पंचायतों में शौचालय बंद पड़े हैं। उनकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। ग्राम प्रधानों और पंचायत सचिवों को शौचालय खुले रखने की जिम्मेदारी दी गई थी। लापरवाही पर कार्रवाई होगी। -हिमांशु गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
उग गई झाड़ियां, कूड़ा डाल रहे लोग
विज्ञापन
नहीं खुलता शौचालय का ताला
विज्ञापन
महिलाओं के साथ होती रहती है घटनाएं
जिन ग्राम पंचायतों में शौचालय बंद पड़े हैं। उनकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। ग्राम प्रधानों और पंचायत सचिवों को शौचालय खुले रखने की जिम्मेदारी दी गई थी। लापरवाही पर कार्रवाई होगी। -हिमांशु गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी