{"_id":"604f99fa8ebc3e8ccb01f5e7","slug":"list-of-polling-stations-prone-to-uproar-balrampur-news-lko569732523","type":"story","status":"publish","title_hn":"बवाल की आशंका वाले मतदान केंद्रों की सूची तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बवाल की आशंका वाले मतदान केंद्रों की सूची तलब
विज्ञापन
बलरामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बवाल व बूथ कैप्चरिंग की आशंका वाले मतदान केंद्रों की सूची तलब की गई है। एसडीएम व सीओ के हस्ताक्षर से जारी होने वाली मतदान केंद्रों की सूची मांगी गई है। शांतिपूर्ण ढंग से पंचायत चुनाव की प्रक्रिया पूरी कराने की कवायद शुरू कर दी गई है।
जिले के 934 मतदान केंद्रों पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की वोटिंग कराई जाएगी। बवाल व बूथ कैप्चरिंग की आशंका वाले मतदान केंद्रों पर पर्याप्त फोर्स तैनात करने के साथ वोटिंग प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 में जिले के 934 मतदान केंद्रों से जुड़े मतदेय स्थलों पर 16,78,774 वोटरों को अपने गांव की सरकार चुनने के लिए वोटिंग करने का मौका मिलेगा। ब्लॉकवार मतदान केंद्रों व मतदेय स्थलों की सूची का अंतिम प्रकाशन पहले ही किया जा चुका है।
विज्ञापन
जिले के सभी नौ ब्लॉकों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान 800 ग्राम प्रधान, 10038 ग्राम पंचायत सदस्य, 993 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 40 जिला पंचायत सदस्य सीटों पर वोटिंग कराई जाएगी। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से मतदान प्रक्रिया पूरी कराने के लिए केंद्रों का विभाजन चार स्तर पर किया जा रहा है। मतदान केंद्रों को सामान्य, संवेदन, अतिसंवेदनशील व अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में विभाजित किया जा रहा है।
संवेदन, अतिसंवेदनशील व अतिसंवेदनशील प्लस श्रेणी वाले मतदान केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस व पैरामिलेट्री फोर्स तैनात करने के साथ वोटिंग प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंच स्थानीय राजेश कुमार ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी व उप जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर पहले ही तीनों तहसीलों के एसडीएम व सीओ को पत्र जारी किया जा चुका है।
तीनों तहसीलों के एसडीएम व सीओ के हस्ताक्षर से जारी संवेदन, अतिसंवेदनशील व अतिसंवेदनशील प्लस श्रेणी वाले मतदान केंद्रों की सूची पंच स्थानीय कार्यालय को शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।