फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Lineman repairing electricity gets electrocuted

Balrampur News: बिजली दुरुस्त कर रहा लाइनमैन करंट से झुलसा

Thu, 14 Sep 2023 10:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 10:01 PM IST
विज्ञापन
Lineman repairing electricity gets electrocuted
बलरामपुर। शहर के सिटी पैलेस के पास बिजली व्यवस्था ठीक करा रहा लाइनमैन मोहनलाल करंट लगने से झुलस गया। साथ में रहे अन्य कर्मियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सदर ब्लाॅक के पानन कुइंया निवासी मोहनलाल संविदा लाइनमैन है। बिजली फाॅल्ट ठीक करने वह बुधवार की सुबह सिटी पैलेस के पास गया था। बिजली के खंभे पर चढ़कर लाइन ठीक कर रहा था कि अचानक उसे करंट लग गया। वह करंट के चपेट में आने से झुलस कर गिर गया। अन्य बिजली कर्मियों की मानें तो लाइन अचानक चालू हो गई थी।
विज्ञापन

वहीं एसडीओ सदर प्रेमचंद ने कहा कि संविदा लाइनमैन का अभी इलाज कराया जा रहा है। जानकारी की जा रही कि लाइन बंद थी कि चालू थी। फिलहाल लाइन मैन के ठीक होने पर ही पूरी स्थिति साफ हो सकेगी। उन्होंने कहा कि इलाज में हर संभव सहयोग किया जा रहा है। जांच में यदि किसी की लापरवाही मिली तो कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed