{"_id":"5e03a0e08ebc3e87ba644a8e","slug":"lineman-climbed-on-scorching-pole-due-to-current-balrampur-news-lko4996545112","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आकर झुलसा पोल पर चढ़ा लाइनमैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आकर झुलसा पोल पर चढ़ा लाइनमैन
विज्ञापन
देहात (बलरामपुर)। विभागीय लापरवाही के चलते पोल पर कनेक्शन काटने चढ़ा संविदा लाइनमैन गंभीर रूप से झुलस गया। लाइनमैन इलाज के लिए जिला अस्पताल से बहराइच रेफर किया गया है। संबंधित जेई व नियमित लाइनमैन का दावा है कि उन लोगों ने सब स्टेशन से शट डाउन लिया। शटडाउन लेने के बाद करंट कैसे आया यह जांच का विषय है।
बुधवार को बलुआ गांव में विद्युत बकाया वसूली का कैंप क्षेत्रीय जेई प्रमोद कुुमार, नियमित लाइनमैन स्वामी तथा संविदा लाइन उदयभान आदि ने लगाया था। ऐसा शासनादेश है कि 31 दिसंबर तक विद्युत बकाया देने का बकायेदार रजिस्ट्रेशन कराएं। सरकार ने एक मुश्त तथा किश्तों में बकाया भुगतान का विकल्प दिया है। जेई को फोन कर प्रधान प्रतिनिधि राना प्रताप यादव ने कहा है कि बकाया जमा करने का रजिस्ट्रेशन 31 दिसंबर तक होना है ऐसे में किसी का कनेक्शन न काटा जाए। 31 तक जो बकाएदार रजिस्ट्रेशन नहीं कराएंगे। उनका कनेक्शन एक जनवरी को काट दिया जाएगा।
इस बात को नजर अंदाज करते हुए जेई ने विद्युत पोल पर चढ़कर बकाएदारों का कनेक्शन काटने का आदेश संविदा लाइनमैन उदयभान को दे दिया। जेई तथा नियमित लाइनमैन का दावा है कि उन्होंने सब स्टेशन से शटडाउन लिया था। इसी बीच पोल पर कनेक्शन काटने चढ़े उदयभान करंट के चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों का आरोप है कि यह घटना विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की मनमानी के चलते हुई है।
विज्ञापन
उदयभान को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें बहराइच रेफर कर दिया है। इस संबंध में एक्सईएन पावर कॉर्पोरेशन सुनील कुमार ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।