फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   lepard hunted five catel

पांच मवेशियों को तेंदुए ने बनाया निवाला

Wed, 26 Jun 2019 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
lepard hunted five catel
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। सोहेलवा जंगल से सटे मोतीपुरकलां गांव में बीते एक सप्ताह से तेंदुआ धमक दे रहा है। पांच दिन में तेंदुए ने पांच बकरियों को अपना निवाला बना लिया है। दो पालतू कुत्तों को भी मार डाला है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अफसरों से ग्रामीणों ने सुरक्षा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

मोतीपुर गांव निवासी बीडीसी फेरन पासवान ने बुधवार को बताया कि रात के समय घर के दरवाजे पर बंधी दो बकरियों को तेंदुए ने अपना निवाला बना लिया। बकरियों के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार व गांव के लोग मौके पर पहुंचे और तेंदुए को भगाने का प्रयास किया। अंधेरा होने के चलते तेंदुआ भाग गया।
विज्ञापन

नंदलाल ने बताया कि सोमवार की रात में तेंदुए ने उनके दो पालतू कुत्ते को गला काटकर मार डाला। गंगाराम व सहजराम के एक-एक बकरे को भी तेंदुआ खा चुका है। तेेंदुए के भय से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अफसरों को प्रार्थना पत्र देकर जंगली जानवरों से सुरक्षा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभागीय वन अधिकारी रजनीकांत मित्तल ने बताया कि ग्रामीणों ने घटना की सूचना दी है। शीघ्र ही मोतीपुर गांव में वन विभाग की टीम भेजकर मामले की छानबीन कराई जाएगी और लोगों को सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed