{"_id":"688e45283389a4c86f01e025","slug":"leopards-made-calf-and-dog-their-prey-balrampur-news-c-99-1-slko1029-130782-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: तेंदुओं ने बछड़े और कुत्ते को बनाया निवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: तेंदुओं ने बछड़े और कुत्ते को बनाया निवाला
विज्ञापन
जरवा (बलरामपुर)। सोहेलवा वन्यजीव अभ्यारण्य के तुलसीपुर रेंज के गांवों में तेंदुए की दहशत फिर बढ़ गई है। क्षेत्र के चौहत्तर कला, नवानगर, लालपुर, सुगवाकोडर, फोहरा और रनियापुर समेत कई गांवों में तेंदुए की आमद से लोग सहमे हैं। शुक्रवार रात चौहत्तर कला में तेंदुए ने पालतू कुत्ते को शिकार बना लिया। वहीं सुबह पशुशाला में बंधे बछड़े को निवाला बना लिया।
ग्राम चौहत्तर कला निवासी ओमप्रकाश राठौर ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 8:30 बजे उनका पालतू कुत्ता घर के बरामदे में टहल रहा था, तभी तेंदुए ने झपट्टा मारकर कुत्ते को दबोच लिया और अतुल सिंह के आम के बाग की ओर भाग गया। ओमप्रकाश राठौर, शांतनु सिंह, कैलाश मौर्य व शुभम राठौर व अन्य ग्रामीणों ने तेंदुए का पीछा किया, लेकिन वह बाग में गायब हो गया। सुबह कुत्ते के अवशेष वहीं झाड़ियों में मिले।
शनिवार की सुबह करीब पांच बजे ग्रामीणों ने बछड़े की चिल्लाने की आवाज सुनी, तो गांव के प्रधान दीपक यादव, केयर टेकर जग्गी यादव समेत कई लोग पशुशाला की ओर दौड़े। देखा कि तेंदुआ एक बछड़े को जबड़े में उठाए रमेश सिंह के खेत की ओर भाग रहा है। बाद में बछड़े का क्षत-विक्षत शव पशुशाला के पास झाड़ियों में मिला। तेंदुए के बढ़ते हमलों से ग्रामीणों में भय का माहौल है। रात्रि में लोग घर से बाहर निकलने में डर रहे हैं।
विज्ञापन
सड़क पर नजर आ रहे तेंदुए
सुगवाकोडर निवासी डॉ. शिवम बहादुर सिंह शुक्रवार की रात 9:30 बजे कार से घर लौट रहे थे। गांव के मुख्य मार्ग पर एक तेंदुआ कुत्ते का शिकार कर उसे खा रहा था। उन्होंने बार-बार हॉर्न बजाया, लेकिन तेंदुआ नहीं हटा। बाद में ग्रामीणों को बुलाने पर शोर सुनकर वह सड़क से नीचे कूदकर भागा। इसी तरह शुक्रवार रात तुलसीपुर से लौट रहे जमाल, नईम और नदीम को भी नवानगर के पास तेंदुआ नहर के किनारे बैठा दिखा।
की जा रही निगरानी
क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी की सूचना मिली है। ग्रामीणों से शिकायती पत्र मांगा गया है और इस मामले में उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है। शीघ्र ही पिंजरा लगवाया जाएगा। - मनोज कुमार, एसडीओ तुसलीपुर रेंज