फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopard took away the pet dog from in front of the house

Balrampur News: घर के सामने से पालतू कुत्ते को उठा ले गया तेंदुआ

Thu, 22 May 2025 09:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 09:04 PM IST
विज्ञापन
Leopard took away the pet dog from in front of the house
महाराजगंज तराई (बलरामपुर)। बरहवा रेंज के कौवा गांव में कई दिनों से तेंदुआ नजर आ रहा था। बुधवार की रात करीब 10 बजे तेंदुआ गांव के कुन्ने के घर के पास पहुंचा और बाहर से उनके पालतू कुत्ते को शिकार बना लिया।
विज्ञापन

कुन्ने ने बताया कि बुधवार करीब 10 बजे गांव के कुत्ते भौंकने लगे तो आवाज सुनकर वह घर से बाहर निकले। गांव के लोग भी एकत्र हो गए। टाॅर्च की रोशनी में देखा तो तेंदुआ पालतू कुत्ते को मारकर ले जाते दिखा। ग्रामीण पहुंचे और शोर मचाकर तेंदुए को खदेड़ा तो वह नदी की तरफ भाग गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दिनों गांव के ही निवासी जमुना के बछड़े को तेंदुए ने अपना निवाला बनाया था। आए दिन अब गांव के आसपास तेंदुए नजर आ रहा है। रेंजर अमरजीत प्रसाद ने बताया है कि सूचना मिली है। गांव में वन विभाग की टीम भेज कर ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed