{"_id":"69b2fd8252fb1166e60a4e2e","slug":"leopard-spotted-on-bridge-panic-grips-nearby-villages-balrampur-news-c-99-1-slko1029-144343-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पुल पर दिखा तेंदुआ, आसपास गांवों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पुल पर दिखा तेंदुआ, आसपास गांवों में दहशत
Thu, 12 Mar 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
हेंगहा नाला पुल के पास मौजूद तेंदुआ।-स्रोत : वायरल वीडियो
- फोटो : विशेश्वरगंज में गैस सिलिंडर लेने के लिए लगी लाइन।
हरैया सतघरवा/ललिया। बरहवा और बनकटवा रेंज क्षेत्र के रिहायशी इलाकों में जंगली जानवरों की आमद बनी हुई है। बुधवार देर शाम बनकटवा रेंज क्षेत्र में शिवपुरा-लालपुर चौराहा मार्ग पर स्थित हेंगहा नाला पुल के पास तेंदुआ दिखाई देने से आसपास के गांवों में दहशत फैल गई।
पुल से गुजर रहे कुछ बाइक सवारों ने तेंदुए को देखकर उसका वीडियो मोबाइल में बना लिया और वन विभाग के अधिकारियों को भेजा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेंदुआ कुछ देर तक पुल के आसपास टहलता रहा और बाद में नाले की ओर छलांग लगाकर ओझल हो गया।
ग्रामीणों का कहना है कि हेंगहा पहाड़ी नाला जंगल से निकलकर गांवों के करीब तक पहुंचता है, जिससे जंगली जानवर अक्सर इसी रास्ते आबादी की ओर आ जाते हैं। गांव से जंगल की दूरी करीब छह किलोमीटर बताई जा रही है। करीब एक माह पहले भी इसी इलाके में तेंदुआ दो कुत्तों को अपना शिकार बना चुका है, जिसके बाद से ग्रामीणों में भय बना हुआ है।
विज्ञापन
बनकटवा रेंज के क्षेत्रीय वनाधिकारी शत्रुहन लाल ने बताया कि जंगल नजदीक होने के कारण जंगली जानवर कभी-कभी नाले के रास्ते आबादी के पास आ जाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि तेंदुआ या अन्य वन्यजीव दिखने पर उससे दूरी बनाए रखें और तुरंत वन विभाग को सूचना दें।