{"_id":"5e3eee018ebc3ee5c17365ac","slug":"leopard-spotted-in-sonpur-village-terror-among-villagers-balrampur-news-lko5074442166","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनपुर गांव में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनपुर गांव में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। सोहेलवा जंगल से सटे सोनपुर गांव में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई। तमाम प्रयास के बाद भी जंगल की तरफ जाने के बजाए तेंदुआ गांव के आसपास गन्ने के खेत में घूम रहा है।
ग्रामीण ननकन्ने, ननकू, पप्पू व दिनेश कुमार ने शनिवार को वबताया कि जब खेत की रखवाली कर रहे थे तभी अचानक जंगल की तरफ से आता हुआ तेंदुआ दिखाई पड़ा। तेंदुआ को देखते ही गांव के राम जियावन, ओम प्रकाश, सुनील कुमार तिवारी, शिव प्रसाद, राजेश कुमार, राम सहाय, निब्बर व राकेश आदि को भी बुलाया गया।
राम सागर, संझिला व बड़का और प्रधान राम देव तिवारी आदि ने हांका लगाकर तेंदुए को जंगल की तरफ खदेड़ने का भरसक प्रयास किया। तेंदुआ जंगल की तरफ भागने के बजाए गांव के आसपास लगे गन्ने के खेत में छिपता रहा। तमाम प्रयास के बाद भी तेंदुए को जंगल की तरफ भगाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने मामले की सूचना वन विभाग को दी। रेंजर बनकटवा राकेश कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने सूचना दी है। मौके पर टीम भेजी जा रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।