फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopard spotted in Kalyanpur village, panic among villagers

Balrampur News: कल्यानपुर गांव में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

Mon, 02 Mar 2026 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
Leopard spotted in Kalyanpur village, panic among villagers
पिपरहवा चौराहा। सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग जनकपुर रेंज के ग्राम कल्याणपुर में सोमवार दोपहर करीब दो बजे तेंदुआ दिखाई दिया। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से गांव में पिंजरा लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीण सद्दाम हुसैन, नेवल किशोर वर्मा, प्रेमकुमार कनौजिया, मुजफ्फर व साजिद अली ने बताया कि सोमवार को दोपहर करीब दो बजे गांव के उत्तर दिशा स्थित कब्रिस्तान के पास तेंदुआ दिखाई पड़ा। तेंदुआ देखे जाने की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। तेंदुआ कुछ देर तक झाड़ियों के आसपास मंडराता रहा।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। शोर मचाने पर तेंदुआ पास में गन्ने के खेत में छिप गया। जनकपुर रेंजर अमरजीत प्रसाद ने बताया कि मौके पर टीम भेजी गई है। ग्रामीणों से सतर्क रहने की सलाह दी गई। बच्चों को अकेले बाहर न भेजें। शाम के समय खेतों की ओर न जाएं। रेंजर ने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed