फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopard spotted in Ferozepur village, villagers in panic

Balrampur News: फिरोजपुर गांव में दिखा तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण

Sun, 29 Dec 2024 09:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 09:42 PM IST
विज्ञापन
Leopard spotted in Ferozepur village, villagers in panic
बलरामपुर के फिरोजपुर गांव में तेंदुए का देखा गया पगचिन्ह। संवाद
महाराजगंज तराई (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम फिरोजपुर में शनिवार की देर शाम तेंदुआ दिखाई पड़ा है। इससे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाए जाने की मांग की है। वन विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर तेंदुए की तलाश शुरू कर दी है। ग्रामीणों को सतर्क रहने का सुझाव दिया गया है।
विज्ञापन

ग्रामवासी रामगोपाल वर्मा ने बताया कि वह शनिवार देर शाम करीब आठ बजे गांव के पश्चिम की तरफ छुट्टा पशुओं से अपने खेत की रखवाली करने गए थे। खेत के पास ही जानवर की छाया दिखने पर टाॅर्च जलाई तो तेंदुआ दिखाई पड़ा। तेंदुए को देख वह गांव की तरफ भागे और गुहार लगाई। शोर सुनकर गांव के तमाम लोग इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने हांका लगाया तो तेंदुआ गन्ने के खेत में घुस गया। ग्रामवासी धर्मेंद्र सिंह, ललित वर्मा, विजय प्रताप, हरिहर व लक्ष्मन यादव आदि ने बताया कि आसपास के क्षेत्रों में तेंदुआ लगातार दिख रहा है, इससे गांव के लोग दहशत में हैं। शाम होते ही लोग घरों में चले जाते हैं। इन लोगों ने गांव में तेंदुआ दिखने की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को देते हुए तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगवाए जाने की मांग की है। बरहवा रेंज के रेंजर वनदरोगा सूरज पांडेय ने बताया कि सूचना मिली है टीम भेजकर ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन


टीम पगचिह्नों की कर रही जांच
ग्रामीणों की सूचना पर गांव में वन विभाग की टीम भेजी गई है। फाॅरेस्टर सूरज कुमार पांडेय के साथ वनकर्मी पगचिह्नों की जांच कर रहे हैं। ग्रामीणों को सतर्क रहने का सुझाव दिया गया है। तेंदुए से बचाव के लिए जंगल के समीपवर्ती गांवों में लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। - डॉ. एम सेम्मारन, प्रभागीय वनाधिकारी सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed