फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopard spotted again in Bankatwa village, panic spreads

Balrampur News: बनकटवा गांव में फिर दिखा तेंदुआ, दहशत

Sun, 17 May 2026 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 17 May 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Leopard spotted again in Bankatwa village, panic spreads
महाराजगंज। बनकटवा गांव में एक बार फिर तेंदुआ देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। रविवार तड़के पशुशाला के पास तेंदुआ दिखाई दिया, जिससे जानवर भयभीत हो गए। तेंदुए के डर से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

ग्रामीण मग्गन यादव ने बताया कि वह अपनी पशुशाला में सोए थे, रविवार भोर तीन बजे के करीब तेंदुए की आवाज सुनाई दी जिसे सुनकर जानवर डर गए। टॉर्च की रोशनी में तेंदुआ दिखाई दिया और शोर मचाने पर खरझार नाले की तरफ भाग गया। ग्रामीण पवन मिश्रा, सहजराम, ग्राम प्रधान मोहम्मद उमर, माता प्रसाद, बृजमोहन और हिदायतुल्ला आदि ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग ने पिंजरा गांव के पूर्व तरफ रखा है, जबकि तेंदुआ लगातार उत्तर की ओर दिखाई पड़ रहा है। ग्रामीणों ने पिंजरे को गांव के बाग के उत्तर तरफ लगाने का सुझाव दिया है। कहा कि पिंजरा लगाने के बाद वन विभाग के लोग केवल एक दिन आए और पिंजरे में बकरी भी नहीं बांधी गई। रेंजर शत्रुघ्न लाल ने बताया कि ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी और कहा कि गांव में लगाए गए पिंजरे की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed