{"_id":"69c2aa563ba3f1a9190aeb09","slug":"leopard-snatched-25-day-old-infant-from-courtyard-in-balrampur-family-wailed-in-anguish-upon-seeing-body-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 25 दिन की मासूम को आंगन से उठा ले गया तेंदुआ, लाश देख चीत्कार उठे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 25 दिन की मासूम को आंगन से उठा ले गया तेंदुआ, लाश देख चीत्कार उठे परिजन
Tue, 24 Mar 2026 08:44 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
Published by: Bhupendra Singh
Updated Tue, 24 Mar 2026 08:44 PM IST
सार
बलरामपुर में 25 दिन की मासूम को तेंदुआ आंगन से उठा ले गया। मां के शोर मचाने पर बच्ची को छोड़कर भागा। लेकिन, बच्ची की जान नहीं बच सकी। लाश देख परिजन चीत्कार उठे। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के बलरामपुर में मंगलवार देर रात तेंदुए के हमले में 25 दिन की मासूम की मौत हो गई। घर के आंगन में चारपाई पर लेटी बच्ची को तेंदुआ जबड़े में दबाकर उठा ले गया। मां के शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़े तो तेंदुआ बच्ची को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाई गई मासूम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना से गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
घटना हरैया सतघरवा थाना क्षेत्र के मिनौहनी गांव की है। गांव निवासी नंदलाल की नवजात बेटी संगीता (25 दिन) आंगन में चारपाई पर सो रही थी। मां संजू घर के अंदर खाना बना रही थी। इसी दौरान शाम करीब 5 बजे तेंदुआ घर में घुस आया और बच्ची को जबड़े में दबाकर उठाकर भागने लगा। मां की नजर पड़ते ही उसने शोर मचाया। शोर सुनकर पिता नंदलाल और आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े और हल्ला मचाया।
विज्ञापन
ग्रामीणों की आवाज सुनकर, तेंदुआ कुछ दूरी पर बच्ची को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। परिजन तुरंत घायल मासूम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शिवपुरा लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला मेमोरियल अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल में उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेंदुए ने बच्ची को मुंह में दबा रखा था। इससे उसे गंभीर चोटें आई थीं।
विज्ञापन
घटना से गांव में भय का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने शाम को ही घरों के दरवाजे बंद कर लिए। बच्चों को घर से बाहर न निकालने की हिदायत दी। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पहले भी जंगली जानवर देखे जाने की सूचना मिलती रही है, लेकिन इस तरह घर में घुसकर हमला होने से लोग सहमे हुए हैं।
बहरवा रेंज के वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। एसडीओ मनोज सिंह ने बताया कि टीम गांव में पहुंचकर जांच कर रही है। आसपास के क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई गई है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। तेंदुए की मौजूदगी को देखते हुए गश्त तेज कर दी गई है। रेंजर शत्रोहन लाल ने बताया कि अस्पताल जाकर रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी है।