{"_id":"5e00f61e8ebc3e87cd193edf","slug":"leopard-seen-in-villages-villagers-in-panic-balrampur-news-lko4993181154","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में दिखा तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में दिखा तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण
विज्ञापन
गैसड़ी (बलरामपुर)। सोहेलवा वन क्षेत्र के समीपवर्ती गांवों में तेंदुए का आतंक व्याप्त है। रविवार की रात तेंदुआ कई गांवों में घूमता हुआ दिखाई दिया। राजाबागडीह निवासी रियाज के मवेशी पर हमला करके तेंदुए ने घायल कर दिया। गांवों में तेंदुए घुसने से ग्रामीणों में दहशत है।
राजाबागडीह निवासी रियाज अहमद, अलाउद्दीन, मोबीन, कलीम व जोखू आदि ने बताया कि रविवार की रात में तेंदुआ गांव में घुस आया। तेंदुए ने रियाज के घर के सामने बंधे मवेशी पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से मवेशी घायल हो गया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ गन्ने के खेत में घुस गया। इसी तरह खदगौरा, केवलपुर, बभनपुरवा व मदरहवा सहित जंगल के समीपवर्ती अन्य गांवों में भी तेंदुए का आतंक व्याप्त है।
ग्रामीणों ने तेंदुए की आमद पर अंकुश लगाए जाने की मांग वन विभाग के अधिकारियों से की है। इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी पीएन सिंह ने बताया कि वन विभाग की टीम गांव में भेजी गई है। ग्रामीणों से सतर्क रहने को कहा गया है।