फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopard seen in Sakhiret village, panic

Balrampur News: साखीरेत गांव में दिखा तेंदुआ, दहशत

Fri, 01 Aug 2025 09:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 09:00 PM IST
विज्ञापन
Leopard seen in Sakhiret village, panic
बलरामपुर। बरहवा रेंज के साखीरेत गांव में शुक्रवार की सुबह तेंदुआ नजर आया। ग्रामीणों के खदेड़ने पर तेंदुआ नौखान की तरफ भाग गया। तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

ग्राम साखीरेत निवासी निब्बर ने बताया कि शुक्रवार की सुबह वह किठूरा गांव जा रहे थे। साखीरेत गांव के पास गन्ने के खेत में अचानक तेंदुआ दिखाई दिया। उन्होंने शोर मचाया तो गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने जब तेंदुए को खदेड़ा तो वह नौखान की तरफ भाग गया। ग्रामीण निब्बर, साहब यादव, पिंटू सिंह, राजकरन व बब्बू ने वन विभाग के अधिकारियों से तेंदुए को पकड़वाने की मांग की। बरहवा रेंज के रेंजर बृजेश सिंह परमार ने बताया कि गांव में वन विभाग की टीम भेजी जा रही है। ग्रामीणों को सुझाव दिया गया है कि घर से बाहर अकेले न निकलें, समूह में खेतों की तरफ जाएं।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed