फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopard seen in Laibudwa, panic among villagers

Balrampur News: लैबुड़वा में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

Mon, 25 Nov 2024 03:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 25 Nov 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Leopard seen in Laibudwa, panic among villagers
बलरामपुर। वन विभाग की तमाम कोशिशों के बावजूद तेंदुए का आतंक कम नहीं हो रहा है। सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग के तुलसीपुर रेंज अंतर्गत लैबुड़वा भोजपुर गांव में रविवार को एक बार फिर तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुआ दिखने से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने तेंदुआ दिखने वाले स्थान पर पिंजरा लगवाए जाने की मांग डीएफओ से की है।
विज्ञापन

ग्रामवासी जुमाई, राम समुझ, राम अवतार व इरफान ने बताया कि हम लोग रविवार की सुबह घास काटने गए थे। खेत में घास काट ही रहे थे कि इसी बीच तेंदुआ आ गया। लोग चिल्लाने लगे और हंसिया दिखाकर किसी तरह तेंदुए को भगाया। इसके बाद डरकर लोग घर वापस आ गए। बताया कि तेंदुआ गांव के उत्तर दिशा की ओर गया है। ग्राम प्रधान रामदीन वर्मा ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए जिस स्थान पर पिंजरा लगाया गया है, वहां अब तेंदुआ आता ही नहीं है। उन्होंने मांग किया है कि पिंजरे को वहां से हटाकर अब उत्तर दिशा की ओर लगाया जाए। उप प्रभागीय वनाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि रेंजर अमरजीत प्रसाद एवं वन दारोगा शशिकांत शुक्ल वन कर्मियों के साथ सुबह ही गांव गए थे। ग्रामीणों को सतर्क रहने और रात में अकेले घर से बाहर न निकलने का सुझाव दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed