फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopard seen in Kauwa village, panic among villagers

Balrampur News: कौवा गांव में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणाें में दहशत

Tue, 06 Jan 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 06 Jan 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Leopard seen in Kauwa village, panic among villagers
बलरामपुर। बरहवा रेंज के कौवा गांव में सोमवार को तेंदुआ दिखने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने वन विभाग की सूचना दी। इसके बाद वन विभाग के अधिकारियों पर खाली पिंजरा लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि पिंजरा खाली होने से तेंदुआ उसमें नहीं फंस रहा है।
विज्ञापन

ग्राम कौवा निवासी ननकू ने बताया कि सोमवार सुबह करीब छह बजे खेत में खाद डालने गए थे। तभी एक तेंदुए को जानवर को दौड़ाते देखा। शोर मचाने पर तेंदुआ गन्ने के खेत में छिप गया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे उमेश यादव, राजेश यादव, मनबहादुर, बजरंगी, रमजान, राजेश कुमार, रामलाल, रामकुमार, संतोष व रामवृक्ष पहुंचे। सूचना वन विभाग को दी गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा तो लगाया गया है, लेकिन शिकार नहीं बांधा है। इसीलिए तेंदुआ पिंजरे में नहीं फंस रहा है। ग्राम बेला, कौवा, किठूरा, साखीरेत व बरगदही आदि में एक महीने से तेंदुआ भटक रहा है। इससे ग्रामीणों में दहशत है। रेंजर बृजेश सिंह परमार ने बताया कि पिंजरा लगाया गया है। तेंदुए के फंसने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed