फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopard pounces on woman near the drain, life saved by her fleeing

Balrampur News: नाले के पास महिला पर झपटा तेंदुआ, भागकर बचाई जान

Sat, 06 Dec 2025 10:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Leopard pounces on woman near the drain, life saved by her fleeing
ललिया। क्षेत्र के अंधरपुरवा और प्रतापबलीपुरवा गांव के बीच पहाड़ी नाले के पास शनिवार सुबह तेंदुआ अचानक महिला पर झपट पड़ा। महिला ने भागकर अपनी जान बचाई। उधर, परसिया गोसाई गांव के पास जमधरा पहाड़ी नाले के किनारे भी तेंदुआ नजर आया। इससे ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह अंधरपुरवा गांव की बड़का पहाड़ी नाले के किनारे गोबर रख रही थीं। इसी दौरान तेंदुआ अचानक उनके सामने आ गया। वह कुछ समझ पातीं, तब तक तेंदुआ उनपर झपट पड़ा। वह हल्ला-गुहार मचाते हुए गांव की तरफ भागीं। आवाज सुनकर पास मौजूद ग्रामीण दौड़े, इसी दौरान तेंदुआ झाड़ियों की ओर भाग गया। ग्रामीणों के अनुसार दस दिन पहले भी तेंदुए ने गांव में घुसकर दुखहरन वर्मा की बछिया और एक कुत्ते का शिकार कर लिया था। ग्रामीणों का कहना है कि परसिया गोसाई से सोहेलवा जंगल की दूरी महज छह किलोमीटर है।
विज्ञापन

पहाड़ी नालों व घने वन मार्गों के कारण तेंदुआ आए दिन आबादी वाले क्षेत्रों तक पहुंच जाता है। इससे अधरपुरवा, प्रतापबलीपुरवा, मटयरिया, इमलिया, लखनीपुर, धनगढवा, करमैती, कपौआ, लालपुर व विशुनपुर सहित दर्जनों गांवों में दहशत है। बनकटवा रेंज के क्षेत्रीय वनाधिकारी शत्रोहन लाल ने बताया कि जंगली जानवर दिखाई देने पर ग्रामीण किसी तरह की छेड़छाड़ न करें और तुरंत वन विभाग को सूचना दें। उन्होंने कहा कि जंगल से लगे गांवों में तेंदुए की आवाजाही सामान्य है, इसलिए ग्रामीणों को समय-समय पर सतर्क रहने के लिए जागरूक किया जाता रहा है। बताया कि महिला सुरक्षित है, सूचना पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed