फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopard made the calf its prey

Balrampur News: तेंदुए ने बछड़े को बनाया निवाला

Thu, 31 Jul 2025 09:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 09:12 PM IST
विज्ञापन
Leopard made the calf its prey
महाराजगंज तराई (बलरामपुर)। बरहवा रेंज के अंतर्गत ग्राम कौवा में बृहस्पतिवार की सुबह तेंदुए ने एक बछड़े को निवाला बना लिया। तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में दहशत है। लोगों ने वनविभाग से गांव में पिंजरा लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

कौवा गांव में बृहस्पतिवार को दक्षिणी छोर पर मोहनलाल का बछड़ा रोड किनारे बंधा था। सुबह करीब पांच बजे झाड़ियों से निकलकर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते, तेंदुआ बछड़े को मारकर गन्ने के खेत की ओर खींच ले गया। हल्ला-गुहार सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत है। गांव के जमुना, मनबोध सिंह, सोनू, झब्बर आदि ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीण मनबोध सिंह ने बताया कि गांव के आसपास जंगली जानवरों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है, इससे लोगों में डर बना हुआ है। बरहवा रेंज के रेंजर बृजेश सिंह ने बताया कि गांव में वन विभाग की टीम भेजी जाएगी। ग्रामीणों को सतर्क रहने और समूह में खेतों की ओर जाने की सलाह दी जा रही है। जरूरत पड़ी तो पिंजरा भी लगाया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed