फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopard kills and eats goat in Bardoulia bazaar

तेंदुए ने दी दस्तक, बकरी को बनाया निवाला

Sun, 13 Sep 2020 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Leopard kills and eats goat in Bardoulia bazaar
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरदौलिया बाजार में शनिवार की रात तेंदुए ने घर के आंगन में बंधी बकरी को अपना निवाला बना लिया। बाजार में तेंदुए के दस्तक से लोगों में दहशत व्याप्त है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

बरदौलिया बाजार निवासी कर्ताराम ने बताया कि शनिवार की रात उनके घर के आंगन में बकरी बंधी थी। अचानक तेंदुए ने पहुंचकर बकरी पर हमला कर दिया। तेंदुए ने बकरी को मार डाला। लोगों ने तेंदुए को देखकर शोर मचाया। शोर सुनकर तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया। बाजार के अंदर तेंदुआ आने से लोगों में दहशत है। बाजारवासियों का कहना है कि बरदौलिया बाजार में आए दिन तेंदुआ दिखाई पड़ता है।
विज्ञापन

घनी आबादी में तेंदुए के आने से लोग बच्चों को लेकर डरे हुए हैं। बाजारवासियों का कहना है कि आए दिन तेंदुआ बाजार में दिखाई देता है। कई बार लोगों ने तेंदुए को देखा है। बार-बार तेंदुए के आने से बाजार में दहशत का माहौल है। बाजारवासियों ने वन विभाग को तेंदुआ आने की सूचना दी है। इस संबंध में रेंजर बनकटवा रेंज राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली है। मौके पर वन विभाग की टीम भेजी गई है। बाजार में आने वाला जीव तेंदुआ है अथवा अन्य कोई जानवर है इसकी जांच की जा रही है। बाजारवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed