{"_id":"6585d430532cf1822e0c5326","slug":"leopard-hunted-cattle-in-belwa-team-alert-balrampur-news-c-99-1-slko1018-5537-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बेलवा में तेंदुए ने मवेशी को बनाया शिकार, टीम अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बेलवा में तेंदुए ने मवेशी को बनाया शिकार, टीम अलर्ट
Fri, 22 Dec 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 22 Dec 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। सोहेलवा क्षेत्र में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। घेराबंदी में जुटी वन विभागों की टीमों को चकमा देते हुए तेंदुए ने शुक्रवार शाम बेलवा इलाके में एक मवेशी को अपना शिकार बना लिया। इसकी जानकारी के बाद तेंदुए को पकड़ने में जुटी टीमों ने गांव क्षेत्र में अलर्ट जारी करते घेराबंदी कर ली है।
कोलकाता के साथ ही जिले के सात रेंज की टीमों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में डेरा डालने के साथ ही जालीदार ट्रैक्टर से जंगल के अंदर तेंदुए की निगरानी तेज कर दी है। टीम में मौजूद विशेषज्ञ टैंकुलाइजर के साथ पूरी तरह मुस्तैद हैं। पेंड़ों पर चढ़ कर छिप जाने से रोकने के लिए विशेषतौर पर जाल लगाया गया है। अभी तक तेंदुआ कई बार पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजड़े तक तो आया लेकिन उसमें मौजूद शिकार को छुए बिना निकल गया। अब तेंदुए का लोकेशन बेलवा गांव के पास ही मिलने और वहीं पर बार- बार देखे जाने से टीमों की निगाहें अब वहीं पर टिक गई हैं।
दूसरी तरफ बेलवा इलाके में तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि के बाद ग्रामीणों में दहशत कायम है। भय के कारण बच्चों के साथ ही बड़ो ने भी अब शाम ढलने के बाद घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया है। ताकि शिकार करने के लिए तेंदुए के खुले में आने पर उसे आसानी से पकड़ा जा सके। डीएफओ एम. सेम्मारन का कहना है कि तेंदुआ को पकड़ने के लिए टीमें मुस्तैद हैं। जल्द से जल्द तेंदुआ टीम के गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -