फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopard enters the city, seen in Achalapur

Balrampur News: शहर में तेंदुए की दस्तक, अचलापुर में दिखा

Mon, 24 Feb 2025 08:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 08:46 PM IST
विज्ञापन
Leopard enters the city, seen in Achalapur
तेंदुआ।
बलरामपुर। तेंदुए ने शहर में भी दस्तक दे दी है। शहर के अचलापुर में रविवार देर शाम तेंदुए के नजर आने से लोगों में दहशत है। राजा बलरामपुर की नील कोठी के पास स्थित सागौन के बाग में तेंदुआ छिपा है। रविवार की देर शाम तेंदुआ बाग से बाहर निकला तो लोगों ने शोर मचाकर खदेड़ दिया। वन विभाग को सूचना दी गई है।
विज्ञापन

अचलापुर के अनूप, रोली, गिरधारी ने बताया कि रविवार शाम आसपास मौजूद लोगों को तेंदुआ दिखाई पड़ा। पहले तो लोग सहम गए, बाद में शोर मचाकर उसे खदेड़ा तो वह सागौन के बाग में घुस गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मौके की जांच की। फिलहाल कोई पदचिह्न नहीं मिला है। वहीं, स्थानीय लोगों का दावा किया कि तेंदुआ ही है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि वर्ष 2021 के मई माह में भी नीलकोठी के पास बाग में तेंदुआ था। जिसे लंबे समय बाद पकड़ा गया था। वन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 10 दिनों बाद पिंजड़े में तेंदुआ फंसा था। चार साल बाद फिर तेंदुआ के देखे जाने से लोग सहमे हैं। डीएफओ एम. सेम्मारन ने बताया कि सूचना मिली है। लोगों को सतर्क किया गया है। तेंदुआ के आने की सूचना पर टीम भेजकर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed