फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopard dies after being trapped in the catcher of poachers

शिकारियों के कैचर में फंसकर हुई तेंदुए की मौत

Thu, 02 Jun 2022 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Leopard dies after being trapped in the catcher of poachers
बलरामपुर। गन्ने के खेत के पास शिकारियों द्वारा लगाए गये लोहे के कैचर (फंदे) में फंसकर मादा तेंदुए की मौत हुई थी। वन विभाग ने शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। ये पता लगाया जा रहा है कि कैचर तेंदुए के लिए लगाया गया था अथवा किसी अन्य जानवर के शिकार के लिए।
विज्ञापन

विदित हो कि गत बुधवार को देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर घरियाडीह के पास सड़क से करीब 60 मीटर दूर गन्ने के खेत में मरा हुआ तेंदुआ पड़ा मिला था। तेंदुए के पैर में लोहे का कैचर (फंदा) फंसा था। रात में मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए का शव कब्जे में ले लिया था। वनाधिकारी कुआना रेंज बकाउल्ला खां ने बताया कि गुरुवार को तेंदुए का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह मादा तेंदुआ थी। जिसकी उम्र करीब सवा साल थी। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। सूत्रों से पता चला है कि कुछ लोग जंगली सूकर के शिकार के लिए लोहे का फंदा लगाए थे। संयोगवश तेंदुआ उसमें फंस गया। वनाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed