फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopard devoured goat and dog in Jarwa area

Balrampur News: जरवा क्षेत्र में तेंदुए ने बकरी व कुत्ते को बनाया निवाला

Fri, 25 Jul 2025 10:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
Leopard devoured goat and dog in Jarwa area
जरवा (बलरामपुर)। तुलसीपुर वन क्षेत्र के जरवा क्षेत्र में एक बार फिर तेंदुए की दहशत बढ़ गई है। तीन स्थानों पर तेंदुआ नजर आया। वहीं दो स्थानों पर एक बकरी व कुत्ते को निवाला बना लिया। इससे गांव के लोग सहमे हुए हैं। वहीं वन विभाग की टीम ग्रामीणों को सतर्कता बरतने के लिए जागरूक कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के नवानगर निवासी अब्दुल तालिब ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे उनकी बेटी रेशमा बकरी चराने गांव में स्थित ईदगाह के पास गई थी। वापस आते समय गांव के निकट सलीम के मुर्गी फार्म के पास तेंदुआ सड़क पर से एक बकरी उठा ले गया। रेशमा ने शोर मचाया तो पड़ोसी सलीम, शकील, राम फेरे गौतम, ननकन महरा आदि ने लाठी लेकर दौड़े तो तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया। शुक्रवार सुबह आठ बजे जमाल, इदरीस के गन्ने के खेत के पास पहुंचे तो बकरी का आधा शरीर गन्ने के खेत में पड़ा मिला।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात दो बजे तेंदुआ घर में घुसकर अब्दुल कादिर की बकरी को उठा ले गया। वहीं बनगाई गांव के प्रधान राम सिंह यादव शुक्रवार की सुबह गांव में पालतू कुत्ते के साथ घूम रहे थे। तेंदुए हमला करके कुत्ते को उठा ले गया और निवाला बना लिया। वहीं हलौरा गांव में भी तेंदुआ शुक्रवार को देखा गया। इससे गांव के लोग सहमे हैं। एसडीओ मनोज कुमार ने बताया कि जानकारी मिलते ही वन कर्मियों की टीम गांव में भेजी गई थी। लोगों को जागरूक कर सतर्क रहने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed