{"_id":"654fbaba07af7bb306053d76","slug":"leopard-devoured-another-child-in-a-week-balrampur-news-c-99-1-slko1018-4431-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: तेंदुए ने सप्ताहभर में एक और बच्चे को बनाया निवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: तेंदुए ने सप्ताहभर में एक और बच्चे को बनाया निवाला
Sat, 11 Nov 2023 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 11 Nov 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। तुलसीपुर थाना क्षेत्र के लालनगर सिपहिया गांव में तेंदुए ने एक और बच्चे को निवाला बनाया है। एक सप्ताह के अंदर गांव के दो बच्चे तेंदुए का शिकार हो चुके हैं। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने वन क्षेत्राधिकारी कृष्ण प्रताप सिंह पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। वन विभाग अब गांव में पिंजरा लगाने की तैयारी कर रहा है।
शनिवार की शाम 7:30 बजे ग्रामवासी सूरज वर्मा उर्फ बड्डे की पत्नी लक्ष्मी सामान खरीदने के लिए घर से बाहर निकली थी। उनका छह वर्षीय बेटा अरुण भी मां के पीछे-पीछे घर से निकल गया। गांव के दक्षिण तरफ पानी टंकी के पास पहुंचा तो इसी बीच तेंदुआ आ गया और उसे दबोच कर भागने लगा। बच्चे की चीख सुनकर ग्रामीणों ने पीछा किया। करीब एक घंटे बाद मन्नान के खेत में अरुण का शव मिला। तेंदुए ने उसके बाएं हाथ व गर्दन के हिस्से को चबा डाला था।
क्षेत्र पंचायत सदस्य शिव कुमार मिश्र ने बताया कि पिछले शनिवार को गांव के ही अजय कुमार की तीन वर्षीय पुत्री वंदनी को भी तेंदुए ने अपना शिकार बनाया था। उसी समय ग्रामीणों ने वन क्षेत्राधिकारी कृष्ण प्रताप सिंह से पिंजरा लगाने की मांग की थी। वह पिंजरा लगवाने के बजाय ग्रामीणों से अभद्रता करते रहे। गाड़ी से उतरे बिना ही कहते रहे कि अभी पिंजरा लगाने की जरूरत नहीं है। जब आवश्यकता होगी तो विभाग पिंजरा लगा देगा। एक सप्ताह बाद ही तेंदुए ने एक और बच्चे को अपना निवाला बना लिया है। दो बच्चों की मौत से ग्रामीण दहशत में हैं।
विज्ञापन
गांव में भेजे जा रहे दो पिंजरे
घटना की जानकारी मिली है। तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में दो पिंजरे भेजे जा रहे हैं। ग्रामीणों को सतर्क रहने और शाम को अकेले घर से बाहर न निकलने का सुझाव दिया गया है। ग्रामीणों की शिकायत पर वन क्षेत्राधिकारी के विरुद्ध जांच कराकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. एम सेम्मारन, डीएफओ