फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopard clan in the village

गांव में जमा तेंदुए का कुनबा

Mon, 20 Jun 2022 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Leopard clan in the village
बलरामपुर। जरवा कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत पिपरा दुर्गानगर के मजरा प्रतापपुर के पास पांच शावकों के साथ मादा तेंदुआ कई दिन से छिपी है। वह आसपास के गांवों में लोगों के मवेशियों को निवाला बना रही है। इससे ग्रामीणों में दहशत है मगर वन विभाग के अधिकारी तेंदुए के खुद ही वहां से जाने का इंतजार कर रहे हैं। वह ग्रामीणों को सतर्क रहने का सुझाव देकर पल्ला झाड़ रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से शीघ्र मादा तेंदुए व शावकों को पकड़वाकर जंगल में छोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रतापपुर निवासी मनोहर, कमल, राजाराम, छेदी, दुर्गा, सुखराम आदि ने डीएफओ को भेजे गये पत्र में कहा है कि जनकपुर रेंज में बुढ़वा नाले के पास जो गांव से कुछ दूरी पर है, वहां 15 दिन से मादा तेंदुआ पांच शावकों के साथ डटी हुई है। क्षेत्र के प्रतापपुर के साथ ही लैबुड़वा, पिपरा व दुर्गा नगर में भी मादा तेंदुए का खौफ है।
विज्ञापन

उसने शावकों संग रहने के लिए मांद भी बना ली है। रात के समय मांद से निकलकर वह लोगों के मवेशियों को निवाला बनाती है। तेंदुए को लेकर क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। वन दरोगा व वन रक्षक को कई बार सूचना दी गई, मगर अभी तक तेंदुए को पकड़कर जंगल में नहीं छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनकपुर रेंज के रेंजर अमरजीत ने बताया कि प्रतापपुर में बुढ़वा नाले के किनारे मांद में छिपी मादा तेंदुआ व शावकों को पकड़कर जंगल में छोड़ने की जिम्मेदारी वन दरोगा तरंग व वन रक्षक अमित कुमार सारस्वत को सौंपी गई है। शीघ्र ही शावकों संग मादा तेंदुआ को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed