फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopard attacks Durgapur, kills goat

Balrampur News: दुर्गापुर में तेंदुए की दस्तक, बकरी को बनाया निवाला

Sat, 06 Jun 2026 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 06 Jun 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Leopard attacks Durgapur, kills goat
बलरामपुर। सदर क्षेत्र के दुर्गापुर गांव में तेंदुए की आमद ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार शाम तेंदुए ने गांव निवासी राजकुमार महरा की बकरी को अपना शिकार बना लिया। सहायक रेंजर अमरेश चौधरी ने बताया कि गांव में निगरानी की जा रही है, लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन




गांव के संतोष ने बताया कि शाम के समय बकरी गांव के पास चर रही थी। तभी झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने हमला कर दिया। बकरी की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक तेंदुआ उसे मार चुका था। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग निकला। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और वन विभाग को सूचना दी गई। प्रमोद का है कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में जंगली जानवरों की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। खेतों और बागों के आसपास कई बार संदिग्ध पदचिह्न भी दिखाई दिए हैं। लोगों का कहना है कि तेंदुए के गांव के नजदीक पहुंचने से बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। गांव में हालात ऐसे हैं कि शाम ढलते ही लोग घरों में सिमटने लगे हैं। ग्रामीणों को आशंका है कि यदि तेंदुए की गतिविधियों पर जल्द अंकुश नहीं लगाया गया तो किसी बड़ी घटना से इन्कार नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों ने वन विभाग से नियमित गश्त, निगरानी बढ़ाने और तेंदुए को पकड़ने के लिए प्रभावी अभियान चलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed