{"_id":"6449657c330bf56b7f0c80c7","slug":"leopard-attack-reached-the-village-two-injured-panic-balrampur-news-c-13-1-203032-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: गांव में पहुंचे तेंदुए के हमले से दो घायल, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: गांव में पहुंचे तेंदुए के हमले से दो घायल, दहशत
Wed, 26 Apr 2023 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 26 Apr 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। ललिया थाना क्षेत्र के धामाचौरी गांव के मजरे भुजईपुरवा गांव में बुधवार की दोपहर तेंदुआ घुस गया। उसने दो लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वन व पुलिस की टीम भ्रमण कर लोगों को जागरूक कर रही है। भुजईपुरवा में तेंदुए ने बेचई प्रसाद व नान बाबू के ऊपर झपट्टा मारकर कर घायल कर दिया। दोनों के चेहरे व पीठ पर गहरे घाव हो गए हैं। वन विभाग की टीम ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी शिवपुरा में भर्ती कराया है। गांव के राजेश कुमार, पीतांबर यादव, राम कुमार, बिकाऊ, लाला, मनोज, अर्जुन, कमलेश यादव, रमेश कुमार, घनश्याम, बजरंगी ने बताया कि तेंदुआ गांव में घंटों तक रहा। इससे लोगों में दहशत व्याप्त रही। ग्रामीणों के हांका लगाने पर सतरैहिया गांव के पास श्याम सुंदर वर्मा के गन्ने के खेत में तेंदुआ छिप गया है।
प्रधान प्रतिनिधि पटवारी यादव ने बताया कि खेती किसानी का समय चल रहा है। गेहूं के काटने का समय चल रहा है। तेंदुए की खौफ से लोग फसलों के सहेजने से डर रहे हैं। वन विभाग उसको पकड़ने का कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। ललिया थाना के प्रभारी निरीक्षक जयहरी मिश्रा ने बताया कि ग्रामीणों को समूह में निकलने, छोटे जानवरों, बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर रखने के लिए जागरूक किया गया है। उपनिरीक्षक महेंद्र प्रसाद पुलिस व वनकर्मियों के साथ गश्त कर रहे हैं। प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. एम. सेमारन ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा। ग्रामीणों को समूह में निकलने की अपील की गई है।