फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopard appeared in front of a young man riding a bicycle

Balrampur News: साइकिल सवार युवक के सामने आया तेंदुआ

Mon, 22 Dec 2025 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 22 Dec 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Leopard appeared in front of a young man riding a bicycle
ललिया। ललिया क्षेत्र के मटियरिया गांव के पास सोमवार को साइकिल सवार लखनीपुर निवासी बड़कऊ (26) के सामने तेंदुआ आ गया। घबराए युवक की चीख निकल गई। शोर सुनकर ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे। हांका लगाया तो तेंदुआ गन्ने के खेत में छिप गया।
विज्ञापन

बड़कऊ ने बताया कि सोमवार को दोपहर दो बजे साइकिल से रिश्तेदारी में मटियरिया गांव जा रहे थे। तभी अचानक सामने तेंदुआ आ गया। भय के कारण साइकिल का संतुलन बिगड़ गया और चीख निकल गई। ग्रामीण शिवराम, ननके, अरुण कुमार, राम गोपाल, गोपीधर, मनोज व अलखराम आदि मौके पर पहुंचे और शोर मचाकर तेंदुए को खदेड़ा तो तेंदुआ गन्ने के खेत में छिप गया। लगातार तेंदुआ नजर आने से मटियरिया, सिकंदरबोझी, लालपुर, लखनीपुर, कपौवा, करमैती, शंकरनगर, रामनगर, भरहा व भक्ता आदि गांवों में लोग सहमे हुए हैं। इन गांवों की दूरी जंगल से सिर्फ चार किलोमीटर है। पहाड़ी नाले के रास्ते तेंदुआ गांवों में आ रहा है। बनकटवा रेंजर शत्रोहन लाल सोनकर ने बताया कि जानकारी मिली है। गांव में वन विभाग की टीम भेजी जा रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed