फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leaving their kitchen work, women gathered at committees for fertilizer

Balrampur News: चूल्हा-चौका छोड़ खाद के लिए समितियों पर जुटीं महिलाएं

Fri, 01 Aug 2025 09:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 09:04 PM IST
विज्ञापन
Leaving their kitchen work, women gathered at committees for fertilizer
बलरामपुर के इटईरामपुर सहकारी समिति पर खाद लेने के लिए जुटी किसानों की भीड़ ।-संवाद
गैड़ास बुजुर्ग (बलरामपुर)। इटई रामपुर साधन सहकारी समिति पर शुक्रवार को यूरिया मिलने की सूचना पर किसानों की भीड़ जुट गई। सुबह पांच बजे से ही समिति पर किसानों की लंबी लाइन लग गई। महिला किसानों ने चूल्हा-चौका छोड़ समिति का रुख किया, लेकिन ट्रक लेट होने से उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा। हालत बिगड़ते देख समिति प्रभारी को पुलिस बुलानी पड़ी।
विज्ञापन

लाइन में खड़ी श्यामा देवी, सोनी देवी, फूला देवी, मन्ना देवी, अलीमुन्निसा, भानमती व किसमता देवी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि यूरिया आ गई है, इसलिए सुबह से आकर लाइन में लग गईं। उन्होंने बताया कि घर में चूल्हा तक नहीं जला है, बच्चे भूखे हैं, लेकिन खाद जरूरी है इसलिए सबकुछ छोड़कर समिति आई हैं। किसान अकबर, सालिकराम, जलालुद्दीन, जमीर व अहसान ने बताया कि खाद वितरण की कोई व्यवस्था नहीं है। यदि समिति समय से सूचना दें और लाइन की व्यवस्था हो तो किसानों को ऐसी परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन

समिति प्रभारी विजय मिश्र ने बताया कि यूरिया से भरा ट्रक सुबह ही पहुंच गया था, लेकिन ट्रक से खाद उतरने के बाद ही वितरण संभव है। भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed