फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Lawyers' relay hunger strike postponed, work to resume tomorrow

Balrampur News: अधिवक्ताओं का क्रमिक अनशन स्थगित, कल से होगा काम शुरू

Sat, 06 Jun 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 06 Jun 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Lawyers' relay hunger strike postponed, work to resume tomorrow
फोटो-20- उतरौला तहसील में एडीएम से मुलाकात करते अ​धिवक्ता। स्रोत अ​धिवक्ता संघ
उतरौला। अधिवक्ताओं का पिछले तीन दिनों से चल रहा क्रमिक अनशन प्रशासन के आश्वासन के बाद शनिवार को स्थगित कर दिया गया। अपर जिलाधिकारी बलरामपुर ज्योति राय व उपजिलाधिकारी उतरौला मनोज सरोज के साथ हुई वार्ता के बाद बार संघ ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इसके साथ ही अधिवक्ताओं ने सोमवार से न्यायालयों में नियमित कार्य करने की घोषणा की।
विज्ञापन

अधिकारियों ने अधिवक्ताओं की मांगों पर गंभीरता से विचार करने व उन्हें शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। साथ ही अनशन समाप्त करने का अनुरोध भी किया। इसके उपरांत संघ भवन में बैठक में सर्वसम्मति से क्रमिक अनशन को तीन जुलाई तक स्थगित करने और सोमवार से न्यायालयों में कार्य शुरू करने की घोषणा की गई। बैठक में बार संघ अध्यक्ष प्रह्लाद यादव एवं महामंत्री रवि शंकर मिश्र ने बताया कि उपजिलाधिकारी मनोज सरोज ने बार संघ को वार्ता के लिए पत्र लिखकर गतिरोध समाप्त करने का प्रस्ताव रखा। इसके बाद अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी व तहसीलदार वीरेंद्र प्रताप अनशन स्थल पर पहुंचे और अधिवक्ताओं से वार्ता की। स्थगन आदेश के बावजूद एक अधिवक्ता की निजी भूमि पर निर्माण कार्य किए जाने के विरोध में अधिवक्ता आंदोलनरत थे। बैठक में नसीम अहमद, सुधीर कुमार, अभिमन्यु, दिनकर, आलोक, निजाम अंसारी, आरिफ, गजनफर अली, शाहबाज फजल, अखिलेश यादव, अजीत यादव, शादाब खान, प्रवीण कुमार, अनीसुल हसन, शमशाद चौधरी, देवेंद्र कुमार, वासुदेव वर्मा, तुलसीराम यादव, प्रमोद सोनी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed