फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Lawyers raised slogans against ASDM

Balrampur News: एएसडीएम के खिलाफ वकीलों ने की नारेबाजी

Thu, 27 Jun 2024 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 27 Jun 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Lawyers raised slogans against ASDM
बलरामपुर। अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को अपर उपजिलाधिकारी के विरुद्ध तहसील परिसर में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान अपर उपजिलाधिकारी व वकीलों के बीच बहिष्कार को लेकर तीखी बहस हुई। वकीलों ने एएसडीएम की शिकायत जिलाधिकारी व राजस्व अधिकारियों से की है।
विज्ञापन

संघ भवन में आयोजित बैठक में अधिवक्ता संघ उतरौला अध्यक्ष प्रहलाद यादव ने कहा कि 18 जून को वकीलों ने न्यायालय का कार्य बहिष्कार किया था। इसकी सूचना सभी न्यायालय के साथ अपर एसडीएम उतरौला को भेजी गई, लेकिन अपर एसडीएम उतरौला वकीलों के प्रस्ताव को न मानते हुए न्यायालय पर न्यायिक कार्य किया। बैठक में वकीलों ने अपर एसडीएम के इस रवैए के विरोध में नारेबाजी की। इस मौके पर परशुराम यादव,सफीउल्ला खां,अब्दुल मोईद सिद्दीकी,मारकण्डेय मिश्रा,ओम प्रकाश श्रीवास्तव,आशीष कशौधन,रामचन्द्र जायसवाल,अखिलेश सिंह, दीपक श्रीवास्तव,राम शंकर मौर्य,नसीम अहमद,लालजी मिश्रा आदि मौजूद रहे। वहीं अपर उपजिलाधिकारी राकेश कुमार जयंत ने कहा कि वादकारियों के हित के लिए ग्राम पंचायत सचिवालय में बैठकर वादकारियों को सुनकर आदेश पारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed