फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Lateness of doctors is increasing the pain of patients

Balrampur News: डॉक्टरों की लेतलतीफी बढ़ा रही मरीजों का दर्द

Fri, 18 Aug 2023 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 18 Aug 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Lateness of doctors is increasing the pain of patients
बलरामपुर के जिला मेमोरियल अस्पताल मेंं डॉ. रमेश कुमार पांडेय के कक्ष के सामने जुटी मरीजों की भी
बलरामपुर। जिला मेमोरियल अस्पताल में डॉक्टरों की लेटलतीफी मरीजों का दर्द बढ़ा रही है। सुबह ओपीडी शुरू होते ही मरीजों की लंबी लाइन लग जाती है। लेकिन डॉक्टरों के तय समय पर न पहुंचने से उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

ओपीडी का समय सुबह आठ से लेकर दोपहर दो बजे तक है। भीड़ से बचने के लिए मरीज या उनके तीमारदार सुबह आठ बजे से ही पर्चा बनवाने लगते हैं। इसके बावजूद डॉक्टरों की लेटलतीफी उन्हें घंटों इंतजार कराती है। दर्द से कराह रहे मरीज डॉक्टरों के आने की राह ताकते रहते हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को डॉ. रमेश कुमार पांडेय एवं बाल रोग विशेषज्ञ कक्ष सहित अन्य डॉक्टरों के कक्ष के बाहर काफी संख्या में मरीज खड़े थे। लेकिन इस दौरान डॉक्टर अपने कक्ष में नहीं थे। परेशान मरीज स्वास्थ्य कर्मियों से डॉक्टर के आने के बारे में बार-बार पता करते रहे। मरीजों को इंतजार करते 9:40 बज गए, लेकिन डॉक्टर नहीं आए। डा. रमेश पांडेय ने बताया कि सुबह 9:30 बजे वे राउंड पर थे, इसके बाद उन्होंने ओपीडी में 250 मरीजों को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों ने बताई परेशानी
पेट दर्द से पीड़ित फैजल ने बताया कि डॉक्टर को दिखाने के लिए सुबह 8:15 बजे ही आ गए थे। पौने 10 बजे चुके हैं लेकिन अभी डॉक्टर के आने का इंतजार कर रहे हैं। शबाना ने बताया कि तीन दिन से सर्दी-जुकाम है। डॉक्टर को दिखाने आई थी लेकिन अभी तक डॉक्टर अपने कक्ष में नहीं बैठे हैं। कंचन ने बताया कि बेटी को सिर दर्द है। सुबह साढ़े 8 बजे ही अस्पताल पहुंच गई थी लेकिन डॉक्टर का कुछ अता-पता नहीं।

सुबह भर्ती मरीजों को देखते हैं डॉक्टर
सीएमएस शारदा रंजन ने बताया कि इस समय वार्डों में भर्ती मरीजों की संख्या अधिक है। डाॅक्टर सबसे पहले वार्ड में भर्ती मरीजों का हालचाल जानने के लिए वार्ड में जाते हैं। यहां से खाली होने के बाद ही ओपीडी में मरीज देखते हैं। शुक्रवार को सुबह 9:30 बजे तक कुछ डाक्टर राउंड पर थे। सभी डाक्टरों को समय से ओपीडी में बैठने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed