फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Last chance to download digital voter ID card today

डिजिटल मतदाता पहचान पत्र डाउनलोड करने का आज अंतिम मौका

Fri, 12 Mar 2021 09:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 09:52 PM IST
विज्ञापन
Last chance to download digital voter ID card today
बलरामपुर। नए वोटरों को डिजिटल मतदाता पहचान पत्र (ई-ईपिक) डाउनलोड करने के लिए 13 मार्च को अंतिम मौका दिया गया है। जिले में पहले से चयनित मतदान केंद्रों पर कैंप लगाकर मतदाताओं के वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड किए जाएंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने नए वोटरों से संबंधित मतदान केंद्रों पर जाकर ई-ईपिक डाउनलोड कराने की अपील की है।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने शुक्रवार को बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से डिजिटल मतदान पहचान पत्र डाउनलोड करने से संबंधित योजना का शुभारंभ किया गया था। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान मतदाता सूची में जोड़े गए नए वोटरों को जिनका यूनिक मोबाइल नंबर डाटाबेस में उपलब्ध है उन्हें ई-ईपिक डाउनलोड करने की सुविधा प्रदान की गई है।
विज्ञापन

जिले में अभी अधिकांश नए मतदाताओं की तरफ से ई-ईपिक डाउनलोड करने से संबंधित कार्रवाई नहीं की गई है। ऐसे सभी नए मतदाताओं से एडीएम ने इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है। मतदाताओं की सुविधा के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के पोलिंग स्टेशनों पर 13 मार्च को कैंप आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed