फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   KYC obstruction in pension of 3,866 elders

3,866 बुजुर्गों की पेंशन में केवाईसी का अड़ंगा

Sun, 20 Nov 2022 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
KYC obstruction in pension of 3,866 elders
बलरामपुर। गरीब व बेसहारा बुजुर्गों का सहारा बनी वृद्धावस्था पेंशन की राह में अब केवाईसी (नो योर कस्टमर) ने रोड़ा खड़ा कर दिया है। केवाईसी अपडेट न होने के कारण 3,866 बुजुर्गों की पेंशन रुक गई है। इन बुजुर्गों के आधार प्रमाणीकरण के लिए अब नई व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए विभाग ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग गरीब व बेसहारा बुजुर्गों के लिए वृद्धावस्था पेंशन योजना का संचालन कर रहा है। योजना के तहत पात्र बुजुर्गों को एक हजार रुपये प्रतिमाह की दर से पेंशन दी जाती है। जिले में इस योजना के कुल 35 हजार 257 लाभार्थी हैं। इसमें से अभी तक 27 हजार 16 का आधार प्रमाणीकरण हो चुका है। सत्यापन में 4,375 बुजुर्ग ऐसे मिले हैं, जिनकी मृत्यु हो गई है, जिनका नाम सूची से हटाया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त बलरामपुर ब्लॉक में 737, तुलसीपुर में 175, हरैया में 113, श्रीदत्तगंज में 294, गैड़ास बुजुर्ग में 268, गैसड़ी में 359, पचपेड़वा में 481, रेहरा बाजार में 537, उतरौला में 140 व नगरीय क्षेत्रों में 762 ऐसे पेंशन धारक हैं, जिनकी केवाईसी अपडेट नहीं है। ऐसे में इनकी पेंशन नहीं जारी हो पा रही है। इससे बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि विभाग केवाईसी को लेकर विशेष प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत पेंशन प्राप्त कर रहे सभी लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण होना है। आधार प्रमाणीकरण कराए बिना शासन से पेंशन नहीं भेजी जा रही है। जिनका आधार प्रमाणीकरण हो चुका है, उनके खाते में छह माह की धनराशि भेजी जा चुकी है।

जिन पेंशनरों ने अभी तक आधार प्रमाणीकरण नहीं कराया, वे अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक व मोबाइल नंबर विभाग के व्हाट्सएप नंबर 9918402523 व 9905215504 पर भेज सकते हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में भी आधार प्रमाणीकरण कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed