फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Kotdars protested

Balrampur News: कोटेदारों ने किया धरना-प्रदर्शन

Mon, 09 Jan 2023 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Kotdars protested
बलरामपुर। ऑल इंडिया फेयर प्राइज शॉप फेडरेशन के बैनर तले कोटेदारों ने कलेक्ट्रेट में सोमवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने बकाये कमीशन का भुगतान कराने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष जीवन लाल यादव ने प्रदर्शन प्रदर्शन के दौरान कहा कि कोटेदारों से दो बार पैसा जमा करवाकर निशुल्क राशन वितरण करवाया गया। जिसका भुगतान तत्काल किया जाए। इसके अलावा गेहूं, चावल, तेल, चना, नमक आदि का जो निशुल्क वितरण किया गया है उसका पूरा कमीशन दिया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लेखपाल व ग्राम पंचायत अधिकारी कोटे की दुकानों का सत्यापन करते हैं। जबकि कोटेदार ई-पॉश मशीन से राशन वितरण करते हैं। इसका पूरा विवरण ऑनलाइन रहता है। ऐसे में अधिकारियों से सत्यापन कार्य न कराया जाए। ठेकेदार कुछ कोटेदारों के घर तक गल्ला नहीं पहुंचा रहे हैं, जिससे उन्हें काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद कोटेदारों ने एडीएम प्रदीप कुमार को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर मुजाहिद रजा, मनोज कुमार, संतोष कुमार, नंदनी देवी, राजू गुप्ता, श्यामकली, छोटेलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed