फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Kisan,wheat

अब तक सरकारी केंद्रों पर आठ किसानों ने बेचा गेहूं

Sat, 16 Apr 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Kisan,wheat
ोटो-1-बलरामपुर में शनिवार को खाद्य विभाग के जैतापुर केंद्र पर गेहूं की खरीद करते संचालक व अन्य।-सं? - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। जिले में गेहूं खरीदने की रफ्तार काफी सुस्त है। इसके अंदाजा इसी से दिखता है कि जिले में गेहूं की सरकारी खरीद के लिए तीन एजेंसियों के स्तर से संचालित 55 केंद्रों के सापेक्ष अभी तक सिर्फ पांच क्रय केंद्रों पर ही गेहूं खरीद का कार्य शुरू हो पाया है। इन केंद्रों पर भी बीते 15 दिनों में केवल आठ किसानों ने ही सरकारी केंद्रों पर गेहूं बेंचा है। ऐसे में 15 जून तक सरकारी खरीद के तय 42 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद के लक्ष्य को पूरा करना एक बड़ी चुनौती बना है। गेहूं बेचने के लिए जिले में अब तक 1757 किसानों ने ही ऑन लाइन पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

क्रय नीति के तहत इस बार सौ 100 क्विंटल से अधिक गेहूं बेचने वाले किसानों का एसडीएम स्तर से सत्यापन भी होगा। इसके तहत ही तीनों तहसीलों के एसडीएम के पास पंजीकरण की तुलना में 100 क्विंटल से अधिक गेहूं बेचने वाले 591 किसानों का सत्यापन लंबित है। नाम व भूमि का सत्यापन करने के लिए तीनों तहसीलों के एसडीएम के पास 280 किसानों का सत्यापन लटका है। बैंक खाते में सीधे भुगतान भेजने के लिए पीएफएमएस की प्रक्रिया भी पूरी होनी है जिसका 277 किसान इंतजार कर रहे हैं। टोकन बनाने के लिए 882 किसान ऑनलाइन प्रक्रिया में लगे हुए हैं। आठ किसानों का टोकन बना है लेकिन खरीद नहीं हो सकी है। जिले में अब तक कुल आठ किसानों ने खाद्य विभाग के पांच केंद्रों पर नौ लाख रुपये का गेहूं बेंचा है। गेहूं की खरीदारी 15 जून तक चलेगी। खाद्य विभाग को 13 केंद्रों पर 12 हजार एमटी, पीसीएफ को 23 केंद्रों पर 16 हजार एमटी और यूपीएसएस को 19 केंद्रों पर 14 हजार एमटी गेहूं किसानों से खरीद जाना है।
विज्ञापन

गेहूं की फसल तैयार हो गई है। गेहूं की खरीद में अब तेजी आएगी। नियमानुसार गेहूं की शुद्घ तौल कराने व किसानों की समस्याओं का तत्काल निस्तारण कराने के लिए जिले के सभी केंद्रों पर पर्यवेक्षणीय अधिकारी तैनात किए गए हैं। किसानों से भी अपील की जा रही है कि वह ऑनलाइन पंजीकरण कराकर सरकारी केंद्रों पर ही गेहूं बेचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्र कुमार तिवारी, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed