फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Kisan .

45 हजार किसानों का डाटा दुरूस्त कराया जा रहा

Tue, 09 Jun 2020 09:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Kisan .
बलरामपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ से वंचित जिले के 45 हजार किसानों का डाटा दुरुस्त कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना में किसानों के भरे डाटा की गड़बड़ी को दूर कराने का प्रयास किया जा रहा है। शीघ्र ही लाभ पाने से वंचित किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान योजना की धनराशि मिलने की उम्मीद है। कृषि भवन में उप निदेशक डॉ प्रभाकर सिंह ने मंगलवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के डाटा को दुरुस्त कराने में जुटे जिले के सभी नौ ब्लॉकों के कर्मियों की सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठक कर प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए उप कृषि निदेशक ने कहा कि प्रधानमंत्री सम्मान योजना में जिले में 45 हजार से अधिक किसानों का डाटा भारत सरकार के पोर्टल पर मिस मैच कर रहा है। नाम, आधार नंबर व बैंक खाता संख्या मेल न खाने के चलते किसानों को धनराशि नहीं मिल पा रही है। मिस मैचिंग के चलते इतनी संख्या में किसानों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के आवेदन में आधार कार्ड के अनुरूप नाम न होने, आधार व बैंक खाता संख्या गलत होने के कारण धनराशि भेजने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भारत सरकार ने इन्हीं खामियों को दूर कराने के लिए पोर्टल को खोल दिया है।
विज्ञापन

जिले के सभी नौ ब्लॉकों के कर्मचारियों को किसानों का डाटा दुरुस्त कराने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी ब्लॉक स्तरीय कर्मचारियों के माध्यम से जिले में 45 हजार से अधिक किसानों का नाम, बैंक खाता संख्या व आधार नंबर आदि दुरुस्त कराया जा रहा है। सिंगल व संयुक्त बैंक खाता वाले किसानों से उप कृषि निदेशक ने अपील किया है कि अपने-अपने ब्लॉक के कर्मचारियों से मिलकर समस्याओं का निराकरण कराने में सहयोग करें जिससे भारत सरकार के पोर्टल पर संशोधित डाटा भेजकर योजना का लाभ दिलाया जा सके। सिंगल व संयुक्त खाता वाले किसान शीघ्र बैंक में जाकर आधार नंबर खाता संख्या से लिंक कराकर योजना का लाभ पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान क्रेडिट कार्ड वाले बैंक खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की धनराशि नहीं भेजी जाएगी, इसीलिए इस खाते को योजना के आवेदन में लिंक न कराएं। गैसड़ी ब्लॉक के सहयाक विकास अधिकारी कृषि प्रमोद कुमार सिंह, सदर ब्लॉक के विषय वस्तु विशेषज्ञ अनूप कुमार सिंह भदौरिया, प्राविधिक सहायक ग्रुप सी विवेक सिंह, गैसड़ी ब्लॉक के बीटीएम सोहन लाल व एटीएम राकेश यादव सहित जिले के सभी नौ ब्लॉकों के कर्मचारियों ने बैठक में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ उपस्थित होकर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में गड़बड़ी दुरुस्त कराने संबंधी प्रगति रिपोर्ट उप निदेशक के समक्ष प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed